बच्चा चोरी की अफवाह पर बोकारो में बवाल, 5 साधुओं की लोगों ने कर दी पिटाई

झारखंड के बोकारो में बच्चा चोर की अफवाह में स्‍थानीय लोगों ने पांच साधुओं की पिटाई कर दी, लोगों ने उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झारखंड के बोकारो जिले के चास के बंशीडीह में बच्चा चोर होने की अफवाह से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई
  • स्थानीय लोगों ने पांच साधुओं को घेरकर जमकर मारपीट की और उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साधु कार से उतरकर बच्चों से बातचीत कर रहे थे, जिससे शक की स्थिति बनी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बोकारो:

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आए 5 साधु एक यूपी नंबर की गाड़ी से भिक्षा मांग रहे थे. ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर निशाना बनाया साधु के गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और 5 साधुओं के साथ मारपीट किया. सूचना मिलने पर चास पुलिस मौके पर पहुंची और साधुओं को उग्र भीड़ से बचाकर थाने ले गई. मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में बच्चा चोरी का कोई सबूत नहीं मिला है. हाल के दिनों में बोकारो जिले में अफवाहों के कारण मारपीट की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. 

चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बच्चा चोर के अफवाह में उत्तर प्रदेश से आए इन साधुओं के साथ भीड़ द्वारा बच्चा चोरी करने की बात कह कर उनकी पिटाई कर दी गई है. पुलिस तत्काल सूचना पाकर वहां पहुंची और इनको भीड़ से निकालकर थाना लाई है, पूछताछ के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, इस मामले में चास एचडीपीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि एक दिन पहले भी जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चा चोरी के नाम पर भीड़ के द्वारा मारपीट की जा रही है. लोग अफवाह से बचें अन्यथा भीड़ में लोगों को चिन्हित कर उनपर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अफवाह के कारण हिंसक होते जा रहे हैं. इसलिए उन्हें अफवाह के पीछे नहीं भागने की सलाह दी जाती है. लोग कानून अपने हाथ में नहीं लें नहीं, तो बाद में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं. ऐसी घटना में सोशल मीडिया का हाथ रहता है. पुलिस द्वारा आईटी सेल का निर्माण किया गया है जो सोशल मीडिया पर नजर रख रही है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
 

देशभर में बच्‍चा चोरी की अफवाह!

बताया जा रहा है कि ये साधु उत्तर प्रदेश के संभल (चंदौसी) से बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर जा रहे थे. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से देशभर में बच्‍चा चोरी की अफवाहें बहुत सुनने को मिल रही है. देश की राजधानी दिल्‍ली में भी कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बच्‍चा चोरी की घटनाओं को देखा जा सकता है. हालांकि, दिल्‍ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि बच्‍चे चोरी की पुरानी वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी दिल्‍ली पुलिस ने कही है.

ये भी पढ़ें :- सैलरी नहीं मिल रही, 2 दिन से भूखे... दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने ले लिया अमेरिका से बदला ! | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article