झारखंड: बोकारो में 4 माह की गर्भवती महिला की हत्या के बाद बवाल, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार 

बोकारो के बेरमो में पड़ोसियों के झगड़े में हस्तक्षेप करने वाली 25 वर्षीय गर्भवती महिला की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jharkhand: Bokaro woman murder 6 Arrested

Jharkhand woman murder: झारखंड के बोकारो जिले में कुछ दिन पहले पड़ोसियों के विवाद में सुलह कराने गई 25 वर्षीय अनीता देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, घटना बेरमो थाना क्षेत्र के धौरा ढोरी रेलवे साइडिंग की थी.

जहां शुक्रवार की रात दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो रहा था जिसे शांत करने के लिए अनीता देवी और उनके पति ने हस्तक्षेप किया. आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने अनीता के साथ मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और शनिवार को बोकारो के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेंद्र भुइयां सहित बबलू कुमार, बीरेंद्र कुमार भारती, राहुल डेगर, राजेश भुइयां और धीरेन भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है. आगे बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है.

भाजपा का बड़ा विरोध प्रदर्शन

इस घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. भाजपा ने दावा किया है कि मृतका चार महीने की गर्भवती थी. इस निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को बोकारो बंद का आह्वान किया है. पार्टी ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Advertisement

घटना के बाद फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे. पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी और बार-बार पैसों की डिमांड से महिला डिप्रेशन में, थाने पहुंचा मामला

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या, Firozabad में आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली