जमशेदपुर: रेलवे लॉबी गेट के पास लोको पायलट की सरेआम गोली मारकर हत्या, नौकरी के साथ करता था ठेकेदारी 

जमशेदपुर के बागबेड़ा में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जमीन विवाद और ठेकेदारी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारों की तलाश जारी है. जमशेदपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में रविवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे लॉबी गेट के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम को निशाना बनाते हुए उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

गोली लगते ही ज्ञानेन्द्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ललित मीणा दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार हमलावरों ने बेहद नजदीक से ज्ञानेन्द्र को गोली मारी और फरार हो गए. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके.

जमीन कारोबार और ठेकेदारी से जुड़े थे तार

मृतक ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम आदित्यपुर के रहने वाले थे और रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे. हालांकि खबर यह भी है कि वे रेलवे की नौकरी के साथ-साथ जमीन के कारोबार और ठेकेदारी के कार्यों में भी सक्रिय थे.

Advertisement

बताया जा रहा है कि रेलवे पार्किंग क्षेत्र में उनके द्वारा समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्या के पीछे कोई व्यावसायिक रंजिश या जमीन विवाद तो नहीं है. फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान डीएनए किट घोटाला: भ्रष्टाचार मामले में चारों अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जांच को दी मंजूरी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lucknow से Bengal तक Bulldozer Action, UP में 240 वकीलों के चैंबर टूटे, बंगाल में आधी रात JCB एक्शन