बीजेपी विधायक के इंटरव्यू पर झारखंड की सियासत में उबाल! पूर्व मंत्री ने MLA के खिलाफ दर्ज कराई FIR

एक यूट्यूब इंटरव्यू मामले में झारखंड के गढ़वा में सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है. चंदन कुमार कश्यप की रिपोर्ट में पूरा मामला समझिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दोनों नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के बीच गढ़वा में सियासत तेज हो गई है.

झारखंड के गढ़वा में एक इंटरव्यू को लेकर दो दिग्गजों के बीच सियासी जंग जारी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता मिथिलेश ठाकुर ने बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ सदर थाना में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया है. पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर का आरोप है कि विधायक लगातार उनके और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे हैं. 

पत्नी और बेटी की भावनाएं आहत- पूर्व मंत्री

दो दिन पहले एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में विधायक तिवारी ने कथित रूप से पूर्व मंत्री और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था. इसी बयान को आधार बनाते हुए मिथलेश ठाकुर ने पुलिस में लिखित शिकायत दी. उन्होंने कहा कि इस बार दिए गए बयान से उनकी पत्नी, बेटी और अन्य सदस्यों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसके चलते उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया.

पुलिस की जांच शुरू

प्रकरण में गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. इस घटनाक्रम के बाद गढ़वा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. आने वाले दिनों में इस विवाद के और तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः शादी के 8 साल बाद 3 बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार! प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी, कोर्ट ने द‍िया गजब फैसला

Advertisement

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: वॉशिंगटन होटल में गोलीबारी के बाद PM Modi ने किया Tweet | Donald Trump