AI समिट में शर्ट उतार प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेसी, ये शख्स धक्का देकर हटाने लगा, देखिए वीडियो

दिल्ली में चल रहे AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि समिट में आया एक शख्स प्रदर्शनकारी को धक्का दे रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया
  • एक वीडियो में एक आम शख्स प्रदर्शनकारियों को धक्का देकर हटाते हुए दिख रहा है
  • सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में चल रहे AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान एक खास वीडियो भी सामने आया. इस वीडियो में दिख रहा है कि समिट में पहुंचा एक शख्स प्रदर्शनकारियों को धक्का देकर हटाते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस घटना को लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये देश के गद्दारों का काम है. इनका काम रंग में भंग डालने का है.

प्रदर्शनकारियों को हटा रह थी जनता
जानकारी के अनुसार, यूथ कांग्रेस से जुड़े ये प्रदर्शनकारी क्यूआर कोड के जरिए एआई समिट में पहुंचे हुए थे. समिट में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतार दी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारी समिट में नारेबाजी करते हुए इधर-उधर घूम रहे थे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आम शख्स एक प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश करते दिख रहा है.

समिट में पहुंचे एक शख्स को प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता को धक्का मारकर हटाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. 

बीजेपी ने साधा निशाना

इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सबसे बड़े गद्दार हैं. देश जहां भी तरक्की करेगा, जहां भी खुशी होगी, वे उसे जरूर खराब कर देंगे. मेरे पास कांग्रेस के लिए सिर्फ तीन शब्द हैं: टॉपलेस, ब्रेनलेस, बेशर्म. आज, वे टॉपलेस, ब्रेनलेस हो गए. कांग्रेस में इतनी भी अक्ल नहीं है कि यह AI समिट जो चल रहा है, वह बीजेपी का समिट नहीं है. यह पूरी दुनिया का AI समिट है.'

क्या बोले राजनाथ सिंह?

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, "जब पूरी दुनिया नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत को AI इम्पैक्ट समिट होस्ट करते हुए देख रही थी और टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में हमारी बढ़ती ग्लोबल लीडरशिप देख रही थी, तब कांग्रेस पार्टी ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय इवेंट में रुकावट डालने का रास्ता चुना. जिस शर्मनाक तरीके से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गलत व्यवहार करके इवेंट में हंगामा किया, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भारत की इमेज खराब करने की भी कोशिश है."

Advertisement
Featured Video Of The Day
AI Summit Delhi 2026: भारत का नाम कांग्रेस करे बदनाम? क्या बोले Congress-BJP के नेता?| India-US Deal