आगरा के जिस होटल में करती थी काम, वहीं महिला से हुआ गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

आगरा के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि उन्हें शनिवार देर रात पीड़िता का फोन आया, जिसके बाद वे होमस्टे पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • होटल में महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई
  • पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया
  • अरोपियों के खिलाफ बलात्‍कार, मारपीट और अन्‍य संबंधित धाराओं में केस दर्ज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगरा:

उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगरा के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि उन्हें शनिवार देर रात पीड़िता का फोन आया, जिसके बाद वे होमस्टे पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि ये महिला भी इसी होटल की कर्मचारी है. 

सहायक आयुक्त अर्चना सिंह ने बताया, "शनिवार की रात ताजगंज पुलिस को सूचना मिली कि यहां के एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है." आगरा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ जिस होटल में दर्रिंदगी हुई, वहीं पर वह काम करती है. ऐसे में घटना हैरान करने वाली है. इस पूरी वारदात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ पुरुष, एक महिला से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. 

पीडि़त महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अर्चना सिंह ने बताया, "इस मामले में चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पीडि़त महिला की मेडिकल जांच हो गई है. अरोपियों के खिलाफ बलात्‍कार, मारपीट और अन्‍य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- 

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel Nuclear Centre: ईरान ने इजरायल का परमाणु रिसर्च बेस उड़ाया! | War News | Trump
Topics mentioned in this article