VIDEO : टक्कर के बाद महिला ने युवक को बोनट पर 1 किलोमीटर तक घसीटा

पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान प्रियंका के रूप में की है. पुलिस के अनुसार पूरी घटना बेंगलुरु के जनाना भारती नगर की है. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
नई दिल्ली:

बेंगलुरु में एक कार सवार महिला द्वारा शख्स को अपनी कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान प्रियंका के रूप में की है. पुलिस के अनुसार पूरी घटना बेंगलुरु के जनाना भारती नगर की है. 

दर्शन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी महिला ने पहले कथित तौर पर अपनी टाटा नेक्सन कार से उनकी मारुति स्विफ्ट कार में टक्कर मारी. इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगती है. बहस होने के दौरान ही महिला ने अपनी कार का इंजन स्टार्ट किया और कार से दर्शन को टक्कर मार दी.

पुलिस के अनुसार पीड़ित कार की टक्कर से उसकी बोनट पर गिर जाता है.लेकिन उसके बोनट पर गिरने के बाद भी महिला अपनी कार नहीं रोकती है और करीब एक किलोमीटर तक कार को भगाती है. 

इस मामले में पुलिस ने प्रियंका और दर्शन के समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रियंका पर हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज किया है. 

Advertisement
Topics mentioned in this article