बेंगलुरु में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, हार्ट अटैक बताकर किया गुमराह, ऐसे पकड़ी गई

बेंगलुरु में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और घरवालों को गुमराह करने के लिए हार्टअटैक बताया. पुलिस को पोस्टमार्टम के बाद शक हुआ, जिसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि पति की हत्या हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बाएं प्रेमी बीच में पत्नी और दायीं तरफ मृतक पति
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु में एक व्यक्ति की हत्या कर उसे हार्ट अटैक बताकर गुमराह करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को संदेह हुआ और मामले की गहन जांच शुरू की गई थी
  • जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के बीच अवैध संबंध था और हत्या की साजिश रची गई थी

बेंगलुरु में एक शख्स की हत्या करने और फिर उसे हार्ट अटैक बताकर गुमराह करने के आरोप में मृतक की पत्नी सहित दो लोगों को अरेस्ट किया गया है. मामला 12 अक्टूबर 2026 का है जब मृतक के भाई ने ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. उसने दावा किया कि उसका बड़ा भाई बाथरूम जाते समय फिसलकर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हुआ पुलिस को शक

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ और उन्होंने मौत कैसे हुई इसकी जांच शुरू कर दी. 5 नवंबर को पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात कबूली. पुलिस ने बताया कि पति को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था और उसने दोनों को चेतावनी दी थी. पति को अपने रिश्ते में रोड़ा मानते हुए दोनों ने उसे खत्म करने की साजिश रची.

गला घोंटकर की थी हत्या

जांच के मुताबिक- आरोपियों ने 12 अक्टूबर की सुबह मृतक का नाक-मुंह दबाकर और गला घोंटकर उसकी जान ले ली. हत्या को छिपाने के लिए उन्होंने कथित तौर पर इसे दुर्घटना बताया और दावा किया कि मृतक को दिल का दौरा पड़ा था. मृतक के कबूलनामे के बाद पुलिस ने 6 नवंबर मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि पति की हत्या की. दोनों आरोपियों को 6 नवंबर को अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद दोनों को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. 

Featured Video Of The Day
Delhi Pollution Update | दिल्ली के 'गगनचुंबी' AQI को लेकर क्या बोले Kapil Mishra ? | Parali | NDTV

Topics mentioned in this article
Wife Murders Husband
 Bengaluru News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं