ओडिशा के देवगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. तीनों को हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला. हैरान करने वाली बात है कि हत्या का इल्जाम घर के ही बुजुर्ग पर लगा है, जिसने हथौड़े से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी, बहू और पोती को मार डाला. सभी की हत्या करने के बाद बुजुर्ग भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है. हत्या की वजह पारिवारिक झगड़ा बताया जा रहा है. आरोपी के बेटे रमेश ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है.
बहस के बाद कर डाली हत्या
यह घटना देवगढ़ के गरियापोली गांव का है. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे रमेश गरिया का अपनी पत्नी गुल गरिया से किसी बात पर बहस हुई. बात इतनी बढ़ गई कि रमेश ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया. खुद को बचाने के लिए गुल मदद के लिए अपनी बहू लिपि महाकुल के पास गईं.
इसके बाद गुस्से में रमेश ने अपनी पत्नी और बहू पर हथौड़ा से हमला करके उन्हें मार डाला. इसके बाद उसने अपनी 4 साल की पोती इशानी को भी मार डाला. तीनों की हत्या करने के बाद वह भाग गया.
बेटे घर आया तो देखा...
आरोपी रमेश का बेटा धीरेन जब घर लौटा तो उसने देखा कि क्या हुआ है. उसने कुंदेइगोला पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आरोपी फरार है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने क्या बताया?
देवगढ़ के एसपी अनिल मिश्रा ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक झगड़े को वजह माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि हत्या के लिए आरोपी ने कथित तौर पर हमला करने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया. सबूत इकट्ठा करने के लिए मौक पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. एसपी ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.














