'अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं', एपस्टीन फाइल को लेकर लोकसभा में राहुल गांधी ने किए सवाल

ईडी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अनिल धीरूभाई अंबानी समूह से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और पैसों की गड़बड़ियों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) बनाई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार 11 फरवरी को अनिल अंबानी से जुड़ा सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि, "आखिर एपस्टीन फाइलों में अनिल अंबानी का नाम होने के बावजूद अब तक वो जेल में क्यों नहीं हैं?"

इस बीच, ईडी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच तेज कर दी है. ईडी ने रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष और उनकी पत्नी टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अगले हफ्ते फिर से समन भेजे हैं. टीना अंबानी को सोमवार को ईडी के सामने हाजिर होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं.

ईडी का शिकंजा

जानकारी के मुताबिक, टीना अंबानी को 17 फरवरी और अनिल अंबानी को 18 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. बताते चलें कि यह जांच न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी कॉन्डोमिनियम की खरीद से जुड़े मनी ट्रेल और कथित धोखाधड़ी से जुड़ी हुई है.

Advertisement

क्या है मैनहट्टन प्रॉपर्टी का मामला? 

जांच एजेंसियों का कहना है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के दिवालियापन की प्रक्रिया के दौरान न्यूयॉर्क की इस संपत्ति को धोखाधड़ी से बेचा था. ईडी का दावा है कि करीब 8.3 मिलियन डॉलर (लगभग 69.55 करोड़ रुपये) की बिक्री राशि को दुबई की एक शेल कंपनी के जरिए डायवर्ट किया गया, जिसका संबंध एक पाकिस्तानी नागरिक से बताया जा रहा है.

ईडी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अनिल धीरूभाई अंबानी समूह से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और पैसों की गड़बड़ियों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) बनाई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel| Hormuz पर Trump-Modi की बात पर डिबेट में क्यों छिड़ी जंग? | Sucherita Kukreti | War News