जानें कौन हैं रिया सिंघा, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज, देखें तस्वीरें

रिया ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि पिछली विजेताओं ने उन्हें खिताब जीतने के लिए प्रेरित किया.इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और वह खुद को इस खिताब के लायक समझती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाए गया.अब वह वैश्विक स्तर पर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी.इस खिताब के लिए 50 से अधिक प्रतियोगियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन खिताब रिया सिंघा के हिस्से आया. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रिया को ताज पहनाया. रिया ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि पिछली विजेताओं ने उन्हें खिताब जीतने के लिए प्रेरित किया.इसके लिए उन्होंे बहुत मेहनत की है और वह खुद को इस खिताब के लायक समझती हैं.

18 साल की रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद से हैं. वह अब मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 का प्रतिनिधित्व करेंगी. रिया के इंस्टा बायो में उन्होंने खुद को एक्ट्रेस लिखा है.साथ ही उनके 40 हजार के लगभग फॉलोअर्स भी हैं.

रिया सोशल मीडिया भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी कई तस्वीरें और रील्स पर उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article