जब मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर से कहा- रैली में आना, कहीं अखबार में लेख मत लिखने लगना

पता नहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को क्या सूझा कि उन्होंने यकायक शशि थरूर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप उसमें जरूर आना. कहीं अखबार में लेख मत लिखते रह जाना जो हम बाद में पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बैठक में 2 अक्टूबर को रैली करने का सुझाव दिया गया, जिस पर अध्यक्ष खरगे ने शशि थरूर को भाग लेने के लिए कहा
  • राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस उनके पीछे है, लेकिन उन्होंने हंसी-मज़ाक के साथ कहा कहीं ज्यादा पीछे न रह जाएं
  • प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी से कहा कि वे प्रधानमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार हैं, ऐसा दावा भी किया गया
नई दिल्ली:

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वैसे तो हमेशा गंभीर चर्चा ही होती है. मगर कई बार हल्के फुल्के पल भी आते हैं. कार्यसमिति की बैठक में इस बात पर चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस या INDIA गठबंधन को कब रैली करनी चाहिए .बैठक का माहौल गंभीर था क्योंकि चर्चा भी गंभीर ही हो रही थी. उसी बीच तिरुअनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस को 2 अक्टूबर को रैली करनी चाहिए. पता नहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को क्या सूझा कि उन्होंने यकायक शशि थरूर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप उसमें जरूर आना. कहीं अखबार में लेख मत लिखते रह जाना जो हम बाद में पढ़ें.. जाहिर है शशि थरूर को कोई जवाब नहीं सूझा और उन्होंने हामी में अपना सिर हिलाया.

एक और ऐसा पल कार्यसमिति की बैठक में तब आया जब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी ने राहुल गांधी से कहा कि आप चिंता मत कीजिए. पूरी कांग्रेस आपके पीछे खड़ी है तो राहुल ने कहा कि पीछे तो ठीक है. कहीं ज्यादा पीछे ना रह जाएं. राहुल के यह कहने के बाद कार्यसमिति की बैठक में शामिल नेताओं के बीच हंसी का फव्वारा फूट गया. कामकाज के दौरान ऐसे पल आते रहते हैं. राहुल गांधी ने अपने भाषण में एक और घटना का जिक्र किया और कार्यसमिति को बताया कि किसी ऐसी मीटिंग में जहां प्रधानमंत्री भी थे और राहुल गांधी भी उसमें प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि मेरे बाद तुम ही आओगे.

भारतीय संसदीय प्रणाली में कई ऐसी नियुक्तियां हैं, जहां प्रधानमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को साथ बैठना होता है, जैसे चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो या सीबीआई निदेशक या फिर सीवीसी की या सूचना आयुक्तों की. ये तीन ऐसी ऑफबीट या आप कहें अलग जानकारी है जो कांग्रेस कार्यसमिति से आई है. इसका इसका मतलब ये नहीं है कि कांग्रेस कार्यसमिति में गंभीर चर्चा नहीं हुई हो. राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि पहले जब वोट चोरी की बात करता था तो लोग विश्वास नहीं करते थे. फिर उन्होंने कहा कि शायद आप लोग भी करते थे, राहुल का इशारा कांग्रेस कार्यसमिति में बैठे लोगों की तरफ़ भी था.

राहुल गांधी बोले- पहले 20 लोग यकीन करते थे, आज 80 कर रहे हैं

राहुल गांधी ने साफ किया कि पहले वोट चोरी पर जहां 100 में 20 लोग विश्वास करते थे. आज 80 कर रहे हैं. यही कांग्रेस की सफलता है. राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया भी पहले उनकी बातों पर विश्वास नहीं करता है, जो अब करने लगा है. मीडिया अपनी तरह से छानबीन करके स्टोरी कर रहा है और हर जगह SIR की खबरों को जगह मिल रही है. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद अब INDIA गठबंधन की बैठक महत्वपूर्ण हो गई है, जिसमें INDIA गठबंधन के नेता 13 करोड़ 30 लाख लोगों के नाम जोड़ने की मांग करेंगे, जो काटे गए हैं. देश भर में आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के साथ अलग से बैठक कर छात्रों के बारे में योजनाएं और शिक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की, जिसमें सरकारी स्कूलों के बंद होने पर भी बात हुई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बिजली के तारों पर जा बैठा शख्स, महाराष्‍ट्र के अकोला में हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO

Topics mentioned in this article
Congress News
Congress News In Hindi
Congress News Today
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi News