ममता बनर्जी के वो '6 लफ्ज', जिसे सुनकर TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दे दिया पार्टी से इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की सत्ता खोने के बाद ममता बनर्जी के सामने अब पार्टी पर कंट्रोल गंवाने का भी संकट पैदा हो गया है. ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी के बागी गुट ने चुनाव आयोग के सामने पार्टी पर दावा कर दिया है. इन झटकों से ममता बनर्जी उबरी भी नहीं थी कि अब टीएमसी चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी साथ छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा है कि वो भविष्य में भी ममता बनर्जी का सम्मान करती रहेंगी. (फोटो-IANS)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पद सहित पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है
  • उन्होंने ममता बनर्जी के प्रति सम्मान व्यक्त किया और भविष्य में भी उनका सम्मान करती रहने की बात कही है
  • ममता बनर्जी के कथित छह शब्दों ने चंद्रिमा को आहत किया, जिससे उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है

ममता बनर्जी के सितारे इस समय ठीक नहीं चल रहे. वरना जब ज्यादातर विधायक और सांसद उनका साथ छोड़ अलग हो गए, तब भी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने उनका साथ नहीं छोड़ा. वो ममता के साथ रहीं. मगर अब उन्होंने भी साथ छोड़ दिया. वजह ममता बनर्जी के  '6 लफ्ज'. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी में अपने सभी अन्य पदों से भी इस्तीफा देने की घोषणा की है. उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी.

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने इस्तीफे में क्या लिखा

अपने इस्तीफे में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने लिखा कि वह 3 जून 2026 को कालीघाट में हुई बैठक में उन्हें सौंपे गए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वर्तमान में पार्टी में संभाल रहे सभी अन्य पदों से भी अपना इस्तीफा दे रही हैं. उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और उससे जुड़े अन्य संगठनों के विभिन्न बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (ऑथराइज्ड सिग्नेटरी) के रूप में अपनी जिम्मेदारी वापस ले रही हैं. इसके अलावा उन्होंने खुद को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की अधिकृत प्रतिनिधि (ऑथराइज्ड पर्सन) के रूप में भी वापस लेने की घोषणा की.

ममता का अब भी करतीं हैं सम्मान

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने पत्र के अंत में उन्होंने ममता बनर्जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके मन में हमेशा उनके लिए सर्वोच्च सम्मान रहेगा और भविष्य में भी वह उनका सम्मान करती रहेंगी. चंद्रिमा भट्टाचार्य का यह इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब कुछ सप्ताह पहले ही उन्हें उत्तर 24 परगना जिले की दमदम उत्तर विधानसभा सीट पर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इस सीट पर उन्हें 76,880 वोट मिले थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सौरव सिकदार ने उन्हें 26,404 मतों के अंतर से पराजित किया था. चंद्रिमा की व्यक्तिगत हार टीएमसी के राज्यव्यापी खराब प्रदर्शन का भी प्रतीक रही. विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर सिमट गई, जबकि 293 विधानसभा सीटों में से 207 सीटें जीतकर भाजपा ने राज्य में सरकार बना ली.

ममता बनर्जी के वो 6 लफ्ज

ममता बनर्जी की TMC से इस्तीफा देने के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, "आपने देखा कि कल क्या हुआ. तृणमूल भवन में एक घटना हुई. उसके बाद ममता जी ने मुझसे फ़ोन पर बात की. उन्होंने मुझसे कहा, 'तुमने तृणमूल भवन उन्हें सौंप दिया.' इस बात से मुझे दुख हुआ... ऐसा कहने की कोई जरूरत नहीं थी..." तो कुल मिलाकर ममता बनर्जी का  'तुमने तृणमूल भवन उन्हें सौंप दिया' कहना चंद्रिमा के दिल को ऐसा चुभा कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी. अक्सर देखा गया है कि लोग बड़े-बड़े मसले भूल जाते हैं, मगर किसी को कोई ऐसी बात दिल पर लग जाती है कि वो भूले नहीं भूलती.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी जीजा-साले की जोड़ी के पास सबसे ज्यादा संपत्तियां, कौन सी होंगी जब्त

Featured Video Of The Day
काले कपड़े, लाल झंडे.. खामेनेई को ऐसे दी गई अंतिम विदाई!
Topics mentioned in this article
West Bengal
Mamata Banerjee
Chandrima Bhattacharya Remarks
Chandrima Bhattacharya
TMC Chief