- मुंबई के जूहू पुष्पा पार्क इलाके में टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर 2026 को फायरिंग की घटना हुई थी।
- एक ऑडियो क्लिप में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने सलमान खान के साथ काम करने वालों को धमकी दी है।
- ऑडियो में सलमान खान और उनके परिवार को गंभीर खतरे की चेतावनी देते हुए माफी न मांगने पर नाश की बात कही गई है।
मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर 2026 को फायरिंग हुई है. इस हमले का कनेक्शन सलमान खान व गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर एक ऑडिया से सामने आया है, जिसे कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया जा रहा है. ऑडिया में एक शख्स कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा उसे मार देंगे. मुंबई पुलिस ने वारदात वाले इलाके को सील कर दिया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जो साक्ष्य उठा रही है.
18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडिया में एक शख्स कह रहा है कि 'राम-राम सारे भाइयों को, मैं अनिल पंडित लॉरेंश बिश्नोई का छोटा भाई. आज ये मुम्बई में टाइगर श्रॉफ का जो काम हुआ है उसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधु लेते हैं. इसको हमने समझाया था,
मगर इसको समझ नहीं आई. जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान के साथ मिलकर काम करेगा. उसको मार देंगे हम. यह पहली और आखिरी चेतावनी है.''
हेलो टाइगर हेलो टाइगर के बीच जब ताबड़तोड़ फायरिंग की आई आवाज... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने
ऑडिया में आगे कहा कि ''यह सलमान दाऊद का...(गाली) हो रखा है और दाऊद नाम का ...(गाली) हमने घर में पाल रखा है. बात सुण सलमान खान ध्यान से. अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई व बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो तेरे घर में कुत्ते भी नहीं छोड़ेंगे. तेरे पूरे परिवार का नाश कर देंगे. यह बात माइंड में बैठा लेना. सलमान तुझे लगता है कि तू पुख्ता सुरक्षा में है. तुझे कुछ नहीं होगा. तेरी सिक्योरिटी में तेरा ऐसा हाल करेंगे कि पूरी दुनिया याद रखेगी...''
बता दें कि टाइगर श्रॉफ हमले में एक्टर के ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की बात सामने आई है. यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. मुंबई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. हालांकि उनके करीबियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
अनिल पंडित की धमकी भरी पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई की ऑडियो क्लिप के अलावा एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें उसने लिखा है कि '' जय महाकाल, जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसका समझ नहीं आई. इसलिए आज इसको अच्छी तरह से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान केक साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वाच.
यह भी पढ़ें- मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं