बंगाल में वोटिंग से पहले 'वार-पलटवार', BJP ने जहांगीर खान को बताया अभिषेक बनर्जी का 'सिंडिकेट पार्टनर'

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की नियुक्ति पर TMC ने मोर्चा खोल दिया है, वहीं BJP ने जहांगीर खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस विरोध को धांधली छिपाने की कोशिश बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IPS अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ा है
  • टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के परिजनों को धमकाने का आरोप IPS अजय पाल शर्मा पर सोशल मीडिया में वायरल हुआ है
  • अमित मालवीय ने जहांगीर खान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके अपराध सिंडिकेट का उल्लेख किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग से पहले IPS अजय पाल शर्मा को लेकर विवाद बढ़ गया है. चुनाव आयोग ने उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले का नया पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. सोशल मीडिया पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हुआ. आरोप है कि उन्होंने सख्त लहजे में जहांगीर के परिजनों को धमकाया. इसे लेकर टीएमसी ने प्रदर्शन किया. टीएमसी के प्रदर्शन पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है टीएमसी और जहांगीर खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

जहांगीर पर कई गंभीर आरोप लगाए

मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'तृणमूल कांग्रेस ने जहांगीर खान के बचाव में दक्षिण 24 परगना के पुलिस ऑब्जर्वर को निशाना बनाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. लेकिन जहांगीर खान कौन है? वह अभिषेक बनर्जी का राइट हैंड है, जो उनके लिए चुनावों में धांधली करता है और बदले में हथियारों और गोला-बारूद, जमीन पर कब्जा, तस्करी, मानव तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल एक सिंडिकेट चलाता है. यह सब करते हुए वह ममता बनर्जी के भतीजे को भी मुनाफे में से उसका हिस्सा देता है.'

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख ने आगे कहा कि  2024 में अभिषेक बनर्जी ने फल्टा से वोटों का एक जबरदस्त हिस्सा हासिल किया, जो मतदाताओं को डरा-धमकाकर हासिल किया गया था. यह एक और ऐसा मामला है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए. इसमें अंदरूनी रंजिश का भी एक पहलू है, जिसके तहत खान को शौकत मुल्ला का मुकाबला करने के लिए तैयार किया जा रहा है. शौकत भी ममता बनर्जी का एक और करीबी अपराधी है. ये गंभीर मुद्दे हैं जिनके लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और स्वतंत्र व निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जरूरत है.

Advertisement

TMC ने किया प्रदर्शन

इधर जहांगीर खान ने IPS अजय पाल शर्मा के ऑब्जर्वर बनाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि  अगर शर्मा 'सिंघम' हैं, तो वह 'पुष्पा' हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने शर्मा पर पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए फाल्टा में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने बताया कि शर्मा को तृणमूल समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिन्होंने फाल्टा में खान के आवास के साथ-साथ उनके चुनाव कार्यालय के बाहर ‘जय बांग्ला' के नारे लगाए.

Featured Video Of The Day
Google-Adani की ऐतिहासिक जुगलबंदी, जल्द बनेगा भारत का सबसे बड़ा AI Data Center | NDTV India