पश्चिम बंगाल कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामला: धनबाद पुलिस ने रैकेट का किया भंडाफोड़, 22 हिरासत में

पुलिस इस मामले की व्यापक जांच कर रही है और गिरोह के सरगना सहित पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. बहरहाल यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के आरक्षी भर्ती परीक्षा में धांधली को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धनबाद:

झारखंड पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े बड़े पेपर लीक रैकेट का भंडाफोड़ कर 22 लोगों को हिरासत में लिया जिनमें 14 आरोपी परीक्षार्थी हैं,परीक्षा के ठीक पहले तिसरा और झरिया में छापेमारी से यह सफलता मिली. रेड के दौरान गिरोह के पास से 272 एडमिट कार्ड, 70 मोबाइल फोन, 40 ब्लूटूथ डिवाइस, कई कलाई घड़ियां, मोबाइल चार्जर, पहचान पत्र और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। इसमें बड़े पैमाने पर परीक्षा का प्रश्न पत्र पढ़वाने और फर्जीवाड़े की साजिश शामिल थी. यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर काम कर सकता है और भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से मोटी रकम वसूल रहा था।

यह मामला धनबाद पुलिस की एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान सामने आया, जब एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की जांच की गई. पूछताछ के बाद पुलिस को परीक्षा फर्जीवाड़ा से जुड़े गिरोह की जानकारी मिली, जो झरिया के बंधन लॉज में उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़वा रहा था. पुलिस ने वहां छापेमारी कर 22 लोगों को हिरासत में लिया और भारी मात्रा में परीक्षा संबंधित सामग्री जब्त की.

हिरासत में लिए गए लोग, उम्मीदवार, गिरोह सदस्य, स्थानीय लोग और होटल संचालक शामिल हैं. वे सभी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, जबकि ड्राइवर धनसार का निवासी है. पुलिस मामले की व्यापक जांच कर रही है और गिरोह के सरगना सहित पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. बहरहाल यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के आरक्षी भर्ती परीक्षा में धांधली को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इससे जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही को दर्शाती है.

Featured Video Of The Day
US Army के Last Meal से डरा Iran? Donald Trump का Supreme Leader Khamenei पर बड़ा Strike प्लान!