वोटर लिस्ट से BLO का नाम ही गायब, उत्तर 24 परगना जिले में 340 नाम डिलीट होने के बाद आक्रोश

बंगाल के बसीरहाट उत्तर में एक बूथ के 340 अंडर-ट्रायल वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए. प्रभावित वोटर्स को 15 दिनों के भीतर ट्रिब्यूनल में अपील करनी होगी. पढ़िए शांतनु की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस  340 नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए. हैरानी की बात है कि इनमें स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी (BLO) का नाम भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, एसआईआर के बाद 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई थी. उस समय चुनाव आयोग ने करीब 60 लाख पेंडिंग वोटर्स की लिस्ट जारी की थी. 

पहले पेंडिंग थे नाम, फिर हटाए गए 

इस दौरान, बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर 5 में 340 पेंडिंग वोटर्स थे. सोमवार आधी रात को चुनाव आयोग ने अंडर-ट्रायल वोटर्स की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में पार्ट नंबर 5 के सभी 340 अंडर-ट्रायल वोटर्स के नाम हटा दिए गए.

बीएलओ और उनके 3 भाईयों के नाम भी गायब

इस लिस्ट में स्थानीय BLO मोहम्मद सफिउल आलम का नाम भी था. नतीजतन, उनका नाम और उनके तीन भाइयों के नाम भी वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उन वोटर्स के लिए अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाया है, जिनके नाम हटाए गए हैं. प्रभावित वोटर्स को 15 दिनों के अंदर इस ट्रिब्यूनल में अपील करनी होगी. BLO मोहम्मद सफिउल आलम ने कहा कि वे इस मामले में अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील करेंगे.

यह भी पढ़ेंः बिहार में जमीन विवाद के चलते फायरिंग; करीब 30 लोगों ने किया हमला, महिलाओं समेत 5 घायल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Nuclear Weapon पर अटकी जंग! US के खिलाफ अब क्या करेगा ईरान? | Trump