राहुल-प्रियंका प्रचार से बनाएंगे दूरी! बंगाल में सभी सीटों पर लड़ रही कांग्रेस, फिर भी गांधी परिवार दूर क्यों?

5 राज्यों में से सिर्फ पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अकेले और सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है लेकिन सवाल है कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रचार करने आएंगे?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अकेले सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि अन्य राज्यों में गठबंधन है
  • कांग्रेस केवल उन सीटों पर चुनाव प्रचार पर फोकस कर रही है जहां उसकी स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर मानी जाती है
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार में सीमित भागीदारी करेंगे और संभवतः केवल कुछ सीटों पर प्रचार करेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, उनमें केवल पश्चिम बंगाल ही ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस पार्टी अकेले और सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बाकी सभी राज्यों में पार्टी किसी न किसी गठबंधन के साथ चुनावी रण में है, फिर भी ये सस्पेंस बना हुआ है कि पार्टी के सबसे बड़े चेहरे राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे या नहीं? 

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और कांग्रेस ही ऐसी इकलौती पार्टी है जिसके उम्मीदवार सभी सीटों पर चुनाव मैदान में हैं. जिन उम्मीदवारों पर पार्टी ने दांव लगाया है उनमें मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी और मालदा जिले की मालतीपुर सीट से मौसम नूर शामिल हैं. 

2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन किया था और महज 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से केवल 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. 

यह भी पढ़ेंः बंगाल बीजेपी का घोषणा पत्र पिछली बार से कितना अलग- नारे, वादे क्या-क्या बदले?

राहुल-प्रियंका प्रचार करेंगे या नहीं?

इसके बावजूद ये तय नहीं है कि राहुल गांधी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे या नहीं? और अगर करेंगे भी तो कितनी सीटों पर. यही बात प्रियंका गांधी के लिए भी लागू होती है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी केवल उन सीटों पर फोकस कर रही है जहां उसकी स्थिति अपेक्षाकृत थोड़ी अच्छी है और पार्टी उन्हीं सीटों पर अपने संसाधन का इस्तेमाल करना चाहती है. 

Advertisement

इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि कांग्रेस भले ही राज्य की सत्तारूढ़ टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है लेकिन दोनों पार्टियों के बीच एक अलिखित और अघोषित समझौता है कि कांग्रेस के बाकी नेता तो चुनाव प्रचार करेंगे लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे. हालांकि औपचारिकता पूरी करने के लिए शायद दो-तीन सीटों पर चुनाव प्रचार कर दें. उसकी वजह ये भी है कि टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी को लगता है कि अगर राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो कहीं बीजेपी विरोधी वोटों, खासकर मुसलमान वोटों में कुछ विभाजन न हो जाए और बीजेपी इसका फायदा उठा ले जाए. 

मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे जिलों में मुसलमान वोटरों की अच्छी खासी तादाद है और इन्हीं जिलों में कांग्रेस के कुछ सबसे ताकतवर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व भी टीएमसी की इस आशंका से इत्तेफाक रखता है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः हुमायूं कबीर पर BJP की ‘बी टीम' होने के आरोप, स्टिंग में 200 करोड़ लेने का दावा; ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन

2021 में सिर्फ 2 सीटों पर किया था प्रचार

इस पहेली को समझने के लिए राज्य में हुए पिछले दोनों चुनावों को देखना भी दिलचस्प होगा. 2021 के विधानसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने केवल एक दिन चुनाव प्रचार किया था. बंगाल में उस बार आठ चरणों में चुनाव हुए थे और राहुल गांधी ने केवल दो विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार किया, वो भी पांचवें चरण में. ये दोनों सीटें उत्तरी दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिले की थीं. उसके बाद कोरोना महामारी का हवाला देकर राहुल गांधी ने खुद भी चुनाव प्रचार नहीं किया और दूसरी पार्टियों से भी प्रचार से दूर रहने की अपील की.

इसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी राज्य में केवल एक ही दिन चुनाव प्रचार करने गए. उन्होंने कांग्रेस की अपेक्षाकृत थोड़ी मजबूत पकड़ वाले जिलों, मुर्शिदाबाद और मालदा में प्रचार किया. जबकि उस लोकसभा चुनाव में उन्होंने देशभर में कुल 110 चुनावी सभाएं की थी.

यह भी पढ़ेंः ममता की एक रैली से आंखों देखी - जय बांग्ला से शुरू, जय बांग्ला पर खत्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: PAK का खेल बिगाड़ेंगे Netanyahu? Trump |Bharat Ki Baat Batata Hoon