दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का अपडेट, गुजरात में बाढ़

Weather Update Today: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात, असम, केरल समेत कई राज्यों में 2 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून फिलहाल पूरी तरह एक्टिव है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय मौसम विभाग ने 2 अगस्त को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात, असम, केरल समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है.
  • बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मॉनसून उत्तर पश्चिमी राज्यों में एक्टिव है. जिससे बारिश हो रही है.

रविवार को देश के 12 से ज्यादा राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक मॉनसून फिलहाल पूरी तरह से एक्टिव है. जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दक्षिण से लेकर उत्तर तक झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली-NCR में भी बीती रात हुई तेज बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. जबकि यूपी-बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटे तक तेज बरसात हो रही है. गुजरात, असम, केरल, तेलंगाना समेत दक्षिण राज्यों में भी तेज बारिश शुरू हो चुकी है. गुजरात में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. जबकि असम में भी रविवार को फिर बरसात का अलर्ट है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने 2 अगस्त को अगले कुछ घंटों के दौरान जिन राज्यों में सबसे ज्यादा असर दिखने वाला है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में झमाझम बारिश होने वाली है. वहीं गुजरात और असम में भी आज रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मॉनसून फिलहाल एक्टिव है. जिससे उत्तर पूर्वी राज्यों में मॉनसून एक्टिव है. जबकि दक्षिण भारत में भी मॉनसून एक्टिव होने से भारत में झमाझम बरसात हो रही है. 

दिल्ली-NCR में बारिश

दिल्ली-NCR में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. बीती रात हुई झमाझम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, वहीं सुबह के ठंडे हवा के झोंकों ने मौसम को बेहद खुशनुमा बना दिया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम से तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के पहले हफ्ते में बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है. मॉनसूनी हवाओं का रुख फिलहाल दिल्ली-एनसीआर की तरफ बना हुआ है. 

Advertisement

अगस्त के पहले हफ्ते का मौसम 

  • 2 से 5 अगस्त तक उत्तर पश्चिमी राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है. 
  • यूपी, बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि 2 से 5 अगस्त के बीच अच्छी बरसात होगी. 
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में अगस्त के पहले हफ्ते में बारिश का रेड अलर्ट जारी रहेगा. 
  • गुजरात, महाराष्ट्र में भी 2 से 5 अगस्त के बीच अच्छी बरसात होने के चांस हैं. 
  • केरल, तेलंगाना में भी मॉनसून फिर सक्रिए हैं. जिससे अगस्त के पहले हफ्ते में यहां भी तेज बारिश होगी.

यूपी-बिहार में बारिश आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का हाई अलर्ट जारी किया है. मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं बिहार में भी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी है. गया, जहानाबाद, पटना, सारण, सिवान, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर में अच्छी बरसात हो सकती है. दोनों राज्यों में फिलहाल मॉनसून एक्टिव दिख रहा है.

उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में भी फिलहाल मॉनसून का असर पूरी तरह से बना हुआ है. उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. रविवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट है. इसी तरह से हिमाचल प्रदेश में भी अच्छी बरसात हो रही है. चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में अलर्ट जारी है. मनाली में ठंडक बढ़ने से अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तक चला गया है. जिससे यहां मौसम सुहाना है. हालांकि पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जम्मू-कश्मीर में भी अगले 24 घंटे तेज बारिश हो सकती है. जम्मू, पूंछ, कुलगाम, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, अनंतनाग, कुपवाड़ा और गांदरबल में बरसात का अलर्ट है.

Advertisement

गुजरात में बाढ़

गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है. जिससे यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. सूरत, मोरबी और भावनगर सबसे ज्यादा प्रभावित है. सूरत शहर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. जिससे गुजरात में राहत और बचाव का काम जारी है. लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा रहा है. गुजरात में इस साल भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने यहां अगस्त के पहले हफ्ते में भी झमाझम बरसात की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में भूकंप के झटके, सो रहे थे लोग तभी हिली धरती, ज्यादातर को तो पता भी नहीं चला

Featured Video Of The Day
देश के कई राज्यों बाढ़ से हालात, कई जगह मची तबाही, देखिए- NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

Topics mentioned in this article
Weather Update Today
Weather Update 2026
Delhi-NCR Rain
UP Weather Alert
Gujarat Flood