हाय ये गर्मी! 40 शहरों में पारा 42 डिग्री के पार, यूपी के बांदा में सबसे ज्यादा तापमान किया गया रिकॉर्ड

Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार या करीब तक पहुंच चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देश के 40 शहरों में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है
  • उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड हुई
  • दिल्ली में बुधवार को तापमान में कमी आई, औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक राहत मिली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग गर्मी को लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहा है. IMD के अनुसार, बुधवार को देश के 40 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया. उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा बढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि महाराष्ट्र में चंद्रपुर शहर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. बुधवार को 7 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच गया.

देश के कई राज्यों में बढ़ा पारा

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के पूर्वी भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस के बीच था. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.8°C उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया.' पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर 3.1°C से 5.0°C ज्यादा रिकॉर्ड किया गया.

दिल्ली में गर्मी से मिली हल्की राहत

हालांकि दिल्ली में बुधवार को गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली. 39.5 डिग्री सेल्सियस के साथ आयानगर सबसे गर्म इलाका रहा. राजधानी के अधिकतर इलाकों में तापमान आज औसत से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.  

आने वाले दिनों में हीट वेव का कहर

मौसम विभाग ने 1-3 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है. इस हफ्ते के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं (40 से 60 किमी प्रति घंटे) के साथ काफी बारिश होने की संभावना है. आज असम और मेघालय तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

Advertisement

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है. आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 लू वाले दिन रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हीट वेव वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 50 KMPH की रफ्तार से हवा और भारी बारिश की संभावना

Advertisement
Featured Video Of The Day
syed suhail LIve: बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार? क्या कह रहे Exit poll