कल का मौसम: दिल्ली-NCR में मॉनसून एक्टिव, UP-बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 13 August 2026: कल दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 13 August
IANS

कल का मौसम, 13 अगस्त 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. इस महीने की शुरुआत अच्छी बारिश से हुई. अगस्त के पहले हफ्ते की बारिश ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए. अभी भी कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 13 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में भी जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कल भी बारिश के आसार जताए हैं. आईएमडी के अनुसार 13 अगस्त को मौसम में और नरमी आने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आर्द्रता का स्तर 85 और 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है. दिन भर बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 14 अगस्त को अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आर्द्रता 85 और 75 प्रतिशत के आसपास रह सकती है. हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों मॉनसून जमकर बरस रहा है. मौसम विभाग ने कल भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना के साथ भारी बारिश हो सकती है. 14 से 18 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधि और बढ़ने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अगस्त को कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. 14-17 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार में भी कल बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 12-13 अगस्त को बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 14 से 18 अगस्त के दौरान बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

Advertisement

बंगाल में 15 अगस्त तक होगी भारी बारिश

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी बंगाल में भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके पीछे बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बना अवदाब मुख्य कारण है. IMD के अनुसार, कल पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम, बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिमी बर्दवान जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 14 अगस्त को पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, पुरुलिया और बीरभूम जिलों में और शनिवार को बीरभूम, पूर्वी बर्दवान और नदिया में भारी बारिश का अनुमान है. 

उत्तरी बंगाल में भी बारिश जारी रहेगी.कल जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 14 अगस्त को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार इन पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 15 अगस्त को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Advertisement

राजस्थान में कई जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान में मॉनसून एक्टिव है. इस बीच मौसम विभाग ने कल राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अगले 24 घंटों में जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसी तरह 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश में कमी आएगी.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

भारी से बहुत भारी बारिश: ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

भारी बारिश: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात.

यह भी पढ़ें: मॉनसून फिर एक्टिव, एक हफ्ते चलेगी बारिश, दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड-राजस्थान तक 14 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

Advertisement
Featured Video Of The Day
रांची छात्र प्रदर्शन : अभीजित डीपेके ने देवेंद्र मेहतो से वीडियो कॉल पर क्या बात की?

Topics mentioned in this article
Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam In Hindi
Weather Tomorrow
Weather Update
Weather Update News