कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में रेड और बंगाल-झारखंड में येलो अलर्ट

कल का मौसम, 11 सितंबर 2026: IMD ने कल 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली से लेकर यूपी और बंगाल तक बारिश होगी. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam 11 september 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. उत्तर भारत के इलाकों में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है. इसकी वजह से दिल्ली, राजस्थान और यूपी जैसे राज्यों में बारिश हो रही है. वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे लो प्रेशर एरिया की वजह से बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 11 सितंबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?

मॉनसून की गतिविधियों में लगातार हो रहे बदलाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं 11 से 16 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी है. कल अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है. दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 12 सितंबर को तापमान और नीचे आ सकता है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है. पूर्वी उप्र में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की बहुत संभावना है. लखनऊ में पहले आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद आम तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है. पूर्वी उप्र में बारिश की गतिविधि अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बनने वाले संभावित कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से इसमें थोड़ी वृद्धि हो सकती है. इसके बाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कुछ वृद्धि होने की संभावना है, हालांकि इस दौरान व्यापक बारिश की उम्मीद नहीं है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी बिहार के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. 10 सितंबर को भारी बारिश की संभावना बताई गई थी. झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए, बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है.

Advertisement

राजस्थान के फिर एक्टिव होगा मॉनसून

राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में मानसून फिर सक्रिय होने पर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर आज एक नया, कम दबाव का क्षेत्र बना गया है. इसके असर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में 11 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. वहीं 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है.

झारखंड में कल बारिश का येलो अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. झारखंड के 10 जिलों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में कल बारिश का'येलो' अलर्ट जारी किया गया है. लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिलों में भी शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटों के लिए इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

Advertisement

बंगाल में बारिश का येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कल राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, कल पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इन तीनों जिलों में भारी बारिश के लिए येलो वॉर्निंग जारी की गई है. बाकी सभी जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान आ सकता है. साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं और भारी बारिश की ऐसी कोई चेतावनी नहीं है. इसके अलावा दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों में भारी बारिश का येलो वॉर्निंग रहेगा. शनिवार को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश का येलो वार्निंग जारी है.

इन राज्यों में भी कल बारिश का अलर्ट

  • भारी से बहुत भारी बारिश: ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
  • मध्यम बारिश: दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और गोवा

Topics mentioned in this article
Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam In Hindi
Kal Ka Mausam Kaisa Rahega
Weather Tomorrow
Weather Tomorrow Delhi