- अप्रैल के मध्य से देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और गर्मी के तेवर प्रबल हो रहे हैं
- इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है
- न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है
Weather Today IMD Update: अप्रैल का आधा महीना लगभग बीत चुका है और अब गर्मी के तेवर भी हाई हो रहे हैं. आज से अधिकतम पारा बढ़ेगा और इस हफ्ते के अंत तक तापमान 40-41 डिग्री के पार जाने वाला है. न्यूनतम पारा भी 25 डिग्री के पार जाने वाला है. मौसम विभाग ने पहले ही भीषण गर्मी की चेतावनी दे दी है. ऐसे में दिल्ली,यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में गर्नमी अब पसीने छुड़ा देगी. लोगों को दिन में धूप चुभने लगी है और अब तो घरों में कूलर के साथ ऐसी भी चालू हो गए हैं. आइए आपको मौसम की ताजा अपडेट दिए देते हैं.
दिल्ली में अब सताएगी गर्मी
देश की राजधानी दिल्ली में अब गर्मी सितम ढाएगी. 13 से 17 अप्रैल तक में अधिकतम पारा 2-4 डिग्री ऊपर चढ़ेगा और न्यूनतम तापमान 20-25 डिग्री पर रहेगा. आज मौसम साफ रहेगा और दिनभर 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. दिन की धूप चुभ सकती है. 14 से 17 अप्रैल के बीच मौसम साफ रहेगा. अधिकतम पारा 41 डिग्री पहुंचेगा और न्यूनतम पारा 23-25 डिग्री पर रहेगा. इस बीच बारिश का अलर्ट नहीं है.
पहाड़ी राज्यों का हाल जानिए
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में इस हफ्ते गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल और उत्तराखंड में भी मौसम सामान्य रहेगा. किसी भी तरह का कोई खास अलर्ट नहीं है.
यूपी-राजस्थान में कैसा है मौसम?
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम अब कड़े इम्तेहान लेने वाला है. इन दो प्रदेशों में भी पारा 40 को पार करने वाला है. उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिसके चलते राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि अभी भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. राजस्थान में भी जयपुर,बाड़मेर,कोटा सहित कई शहरों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है. अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
➔ सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में 12 और 13 अप्रैल को; ओडिशा में 14 से 16 अप्रैल के दौरान; मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 16 से 18 अप्रैल के दौरान; मराठवाड़ा में 16 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है.
➔ओडिशा, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा के कुछ इलाकों में अगले 7 दिनों के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 14 से 18 अप्रैल के दौरान, मध्य महाराष्ट्र में 13 से 15 अप्रैल के दौरान; तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में 12 से 14 अप्रैल के दौरान उमस भरे मौसम की प्रबल संभावना है.
इन राज्यों में बारिश देगी गुड न्यूज
अरुणाचल प्रदेश में 14, 15 और 18 अप्रैल को और असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को बिजली और गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है. सिक्किम में छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है.
➔12 से 15 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में, 12 से 14 अप्रैल के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा
में गरज, बिजली और तेज हवाओं ( 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक ) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 13 से 16 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 16 अप्रैल को असम और मेघालय में, और 15 और 16 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की संभावना है.
➔14, 15 और 18 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है.
पूर्वी भारत:
➔12 अप्रैल को उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
➔ 12 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है.
➔15 और 16 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं ( 30 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है; 12 और 13 अप्रैल को केरल और माहे में बिजली गिरने की संभावना है.12 से 16 अप्रैल के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी यही स्थिति रहेगी.
यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली-NCR समेत MP में भीषण गर्मी की आहट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा; 'लू' को लेकर IMD का अलर्ट













