कल का मौसम: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-गुजरात तक बारिश का अलर्ट, 20 राज्यों में IMD की चेतावनी

कल का मौसम, 1 अगस्त 2026: मौसम विभाग ने 1 अगस्त के लिए दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान और गुजरात समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 1 August
IANS

Kal Ka Mausam, 1 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मॉनसून एक्टिव है. इस हफ्ते की शुरुआत से ही बारिश का दौर जारी है. असम और गुजरात जैसे राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान से लेकर गुजरात तक शामिल है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग अगले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है. आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी. IMD के अनुसार कल आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C के बीच रहने की संभावना है. हवा की गति 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. 31 जुलाई से 5 अगस्त तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जिसका असर NCR क्षेत्र पर भी पड़ेगा.

यूपी के कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 अगस्त से 6 अगस्त के बीच काफी ज्यादा बारिश और 3 से 5 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. आज मौसम विभाग ने 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. IMD ने 1 अगस्त से 5 अगस्त तक राज्य में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि कल पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया में बारिश हो सकती है. वहीं कैमूर, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में भी बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है.

Advertisement

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मॉनसून एक्टिव है. इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है मौसम विभाग ने कोटा, उदयपुर संभाग तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. 

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के डेली बुलेटेन के अनुसार कल देश के 20 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है. कुछ राज्यों में बारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Advertisement

भारी बारिश का रेड अलर्ट: गुजरात
भारी बारिश: महाराष्ट्र,गोवा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, बिहार, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मध्य प्रदेश

अगस्त में कितना बरसेगा मॉनसून

मौसम विभाग ने अगस्त में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. पूरे मॉनसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान देश भर में औसतन 90% से 92% (LPA) बारिश होने की संभावना जताई गई है. प्रशांत महासागर में कमजोर 'अल नीनो' की स्थिति बन रही है, जिसके मॉनसून सीजन के दौरान और मजबूत होने की संभावना है. इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 6 दिन बारिश, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

Featured Video Of The Day
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह पर FIR, आगे क्या होगा?

Topics mentioned in this article
Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam In Hindi
Kal Ka Mausam Kaisa Rahega
Weather Tomorrow
Weather Update