कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में ठंड और प्रदूषण, पंजाब-बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी

कल का मौसम, 12 नवंबर 2026: IMD ने कल देश के 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक कल बारिश होगी. दिल्ली में लगातार प्रदूषण और ठंड बढ़ रही है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजधानी दिल्ली-एनसीआर में 12 नवंबर से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिरने और सुबह कोहरे का अनुमान है
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट
  • बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को निम्न दबाव क्षेत्र बनने से तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है

Kal Ka Mausam 12 november 2026: राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. अब सुबह-शाम ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. दिन में भी तापमान कम होने लगा है. उत्तर भारत के राज्यों में एसी-कूलर बंद हो गए हैं. इसी के साथ प्रदूषण ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 12 नवंबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. कल कुल 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा कल कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है. 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड के साथ लौटा 'जहरीला' साया

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. रात के वक्त पारा तेजी से गिर रहा है, जिससे सुबह-सुबह ठंडक और कोहरे का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में 11 नवंबर से 16 नवंबर तक सुबह के समय कोहरा या धुंध रहने की बात कही गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

कल दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने की उम्मीद है.

ठंड के साथ दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हई है. दिल्ली के चांदनी चौक में एक्यूआई 383, बुराड़ी क्रॉसिंग में 366, सीआरआरआई मथुरा रोड में 349, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 337, और बुराड़ी में 319 दर्ज किया गया है. इसके अलावा चव्हला में एक्यूआई 398 तक पहुंच चुका है, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है. नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 373 और सेक्टर-125 में 317 दर्ज किया गया है.

Advertisement

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

कल उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही क्षेत्रों में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. बिहार में भी कल मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि 13 नवंबर के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और कई जगह बारिश के आसार हैं.

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान में अगले तीन-चार दिन मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है हालांकि 14-15 नवंबर को कुछ भागों में बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है. हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14-15 नवंबर को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. राज्य के कुछ भागों में 15 नवंबर के बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

Advertisement

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके चलते तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है. मौसम केंद्र ने शिवगंगा, रामनाथपुरम, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली जिलों में  भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. तंजावुर, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई और नागपट्टिनम उन जिलों में शामिल हैं जहां मध्यम बारिश की उम्मीद है, साथ ही पुडुक्कोट्टई में भी. पूर्वानुमान में डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, तेनकासी और कन्याकुमारी भी शामिल हैं, जहां दिन के दौरान मध्यम बारिश की उम्मीद है.

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बारिश और बर्फबारी 

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम बदल गया है. इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर देखने को मिलेगा. यहां कल भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. बारिश के साथ ही ओलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश

पहाड़ी राज्यों में कल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा. उत्तराखंड में कल कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कल कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल.
  • मध्यम बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,  त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप.
  • हल्की बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल.
Featured Video Of The Day
Banega Swasth India Season 13 | स्वस्थ भारत की मुहिम को नई उड़ान!

Topics mentioned in this article
Kal Ka Mausam
Weather
Weather Forecast
Weather  news
Weather Tomorrow

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं