VIDEO: अमृतसर में 'वारिस पंजाब दे' के सैकड़ों समर्थकों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस से भिड़े

अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख हैं, जो दीप सिद्धू द्वारा स्थापित एक समूह है. दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
'वारिस पंजाब दे' के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स को तोड़ दिया.
अमृतसर:

पंजाब के अमृतसर में धार्मिक उपदेशक  'वारिस पंजाब दे' के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया. उग्र समर्थकों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को फिल्मी अंदाज में तोड़ दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई अनुसार अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स को तोड़ दिया. समर्थक (अमृतपाल सिंह) के करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे.

घटना को लेकर अमृतपाल सिंह ने कहा है कि उनके समर्थक पर प्राथमिकी केवल एक राजनीतिक मकसद से दर्ज की गई है. यदि प्रशासन एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करता है, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा . अमृतपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन को लगता है कि हम कुछ नहीं कर सकते, इसलिए यह शक्ति प्रदर्शन था.

जानकारी के अनुसार घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. और  प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के प्रयास जारी है. गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख हैं, जो दीप सिद्धू द्वारा स्थापित एक समूह है, जिनकी पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

  1. "जुबान फिसल गई थी..." : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी
  2. अडाणी के लिए हिंडनबर्ग रिपोर्ट क्यों वरदान साबित हो सकती है...?
  3. VIDEO : ...और फूट-फूटकर रोने लगा देश का सबसे बड़ा महाठग सुकेश चंद्रशेखर

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: EVM पर Mamata Banerjee का धरना! |Exit Poll Results 2026
Topics mentioned in this article