- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की तकनीकी या मौसम के चलते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
- हेलीकॉप्टर श्रीनगर के पास उड़ान भरते समय अचानक तकनीकी दिक्कत के कारण सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की गई
- राज्यपाल को लैंडिंग के बाद तुरंत पुलिस गेस्ट हाउस में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और प्रशासन सतर्क हो गया
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कौशांबी जाते वक्त हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की घटना के 24 घंटे बाद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के भी हेलीकॉप्टर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. हालांकि गुरमीत सिंह सुरक्षित हैं. इमरजेंसी लैंडिंग का कारण तकनीकी दिक्कत या मौसम बताया गया है.
लैंडिंग का क्या कारण था?
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह गैंसरण में विधानसभा सत्र में शामिल होने हेलीकॉप्टर से कहीं जा रहे थे,तभी श्रीनगर के पास कुछ तकनीकी दिक्कत या मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई. बहरहाल अभी तक लैंडिंग का कोई सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है.लैंडिंग की सूचना मिलते ही आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गया और गवर्नर को सीधा हैलीपैड से पुलिस गेस्ट हाउस में लेकर जाया गया है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हुआ था हेलीकॉप्टर खराब
शनिवार को कौशांबी जा रहे यूपी के उपमुख्यमंत्री का अचानक हेलिकॉप्टर खराब हो गया जिसके बाद उसकी लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.पता चला कि लैंडिंग के वक्त पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया था.डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर जब बछरावा तक पहुंचा, तभी पायलट के डैशबोर्ड पर लगा डिस्प्ले बंद हो गया.पायलट का कंट्रोल बिना डिस्प्ले संभव नहीं था इसलिए एयरपोर्ट की तरफ हेलीकॉप्टर को मोड़ दिया गया.इसी बीच हेलीकॉप्टर में धुआं भरने लगा.हवा में हेलीकॉप्टर में धुआं भरते देख पायलट ने सुरक्षित तरीके से हेलीकॉप्टर को एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया.हेलीकॉप्टर में केशव मौर्य, उनके सहयोगी विवेक, सुरक्षाकर्मी और पायलट सवार थे. सभी सुरक्षित हैं.














