UP SIR: संभल में सबसे ज्यादा 20%, अलीगढ़ से रामपुर तक मुस्लिम बहुल 12 जिलों में वोटरों पर जमकर चली कैंची

UP Voter List: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान करीब 3 करोड़ वोट कटे हैं. लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा से लेकर सहारनपुर तक बड़े जिले शामिल हैं. यूपी के मुस्लिम बहुल जिलों में भी धड़ाधड़ नाम कटे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Voter List 2026
लखनऊ:

UP SIR Voter List: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट आ गई है. यूपी में मतदाता सूची की समीक्षा के बाद 2.90 करोड़ वोट हटाए गए हैं. इनमें वो मतदाता हैं, मृत वोटर, डुप्लीकेट वोटर और कहीं और पलायन कर चुके लोगों के नाम हटाए गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश ने अब 6 फरवरी 2026 तक वोटर लिस्ट में डिलीट नामों पर दावे और आपत्तियां मांगी हैं. ऐसे में मतदाताओं के पास अभी अपना नाम जुड़वाने का अवसर है. यूपी में सबसे ज्यादा लखनऊ में 30 फीसदी और गाजियाबाद में 28 फीसदी वोटर्स के नाम डिलीट किए गए हैं. हालांकि कई मुस्लिम बहुल जिलों में भी बड़े पैमाने पर वोट कटे हैं. 

यूपी के मुस्लिम बहुल जिलों की बात करें तो 13 से 20 फीसदी तक नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं. संभल जिले में सबसे ज्यादा 20.29 फीसदी वोट डिलीट हुए हैं. अलीगढ़ में 18.60% और रामपुर में 18.29% वोट कटे हैं. जबकि अमरोहा में सबसे कम 13.22 फीसदी नाम हटाए गए हैं. 

मुस्लिम बहुल जिलों का हाल

संभल-20.29%
अलीगढ़-18.60%
रामपुर-18.29 %
मऊ-17.52%
शामली-16.75%
सहारनपुर-16.37%
मुजफ्फरनगर-16.29%
मुरादाबाद-15.76%
बिजनौर-15.53%
आजमगढ़-15.25%
गाजीपुर-13.85%
अमरोहा-13.22%

ये भी पढ़ें- UP SIR: आ गई यूपी की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट, कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम, ऐसे करें चेक; जुड़वाने का ये है तरीका

जिलेवार कहां कितने वोट कटे

सहारनपुर: 4,32,534 : 16.37%
मुजफ्फरनगर: 3,44,217 : 16.29%
मेरठ: 6,65,635 : 24.65%
गाजियाबाद: 8,18,139 : 28.83%
बुलंदशहर: 4,03,369 : 15.14%
नोएडा: 4,47,471 : 23.98%
बागपत: 1,77,299 : 18.15%
आगरा: 8,36,943 : 23.25%
अलीगढ़: 5,20,189 : 18.60%
मथुरा: 3,73,793 : 19.19%
फिरोजाबाद: 3,44,752 : 18.13%
मैनपुरी: 2,26,875 : 16.17%
एटा: 2,20,426 : 16.80%
हाथरस: 1,89,616 : 16.30%
बरेली: 7,14,753 : 20.99%
बदायूं: 4,92,995 : 20.39%
शाहजहांपुर: 5,03,922: 21.76%
पीलीभीत: 1,99,772: 13.61%
मुरादाबाद: 3,87,611 : 15.76%
रामपुर: 3,21,571 : 18.29%
बिजनौर: 4,27,159 : 15.53%
अमरोहा: 1,81,177 : 13.22%
कानपुर शहर: 9,02,148: 25.50%
कानपुर देहात: 2,03,957: 15.26%
इटावा: 2,33,018 : 18.95%
फर्रुखाबाद: 2,90,824 : 20.80%
कन्नौज: 2,78,095 : 21.57%
औरैया: 1,58,055 : 15.36%
प्रयागराज: 11,56,305 : 24.64%
फतेहपुर: 3,15,468 : 16.32%
प्रतापगढ़: 5,00,109: 19.81%
कौशांबी: 2,19,698 : 18.00%
झांसी: 2,19,612 : 13.92%
ललितपुर: 95,447 : 9.95%
जालौन: 2,12,059  : 16.34%
Hamirpur: 90,560 : 10.78%
Mahoba: 85,352 : 12.42%
Banda: 1,75,421 : 13.00%
Chitrakoot: 1,00,092: 13.67%
Varanasi: 5,73,203 : 18.18%
Jaunpur: 5,89,543 : 16.51%
Ghazipur: 4,08,689 : 13.85%
Chandauli: 2,30,086: 15.45%
मिर्जापुर: 3,42,761 : 17.94%
सोनभद्र: 2,51,964: 17.93%
भदोही: 2,06,320 : 16.73%
आजमगढ़: 5,66,606 : 15.25%
मऊ: 3,00,223: 17.52%
बलिया: 4,55,976 : 18.16%
गोरखपुर: 6,45,625 : 17.61%
Maharajganj: 3,01,022 : 15.11%
देवरिया: 4,14,799 : 17.22%
Kushinagar: 5,02,640 : 18.65%
Basti: 2,98,287 : 15.70%
Siddharthnagar: 3,98,900 : 20.33%
Sant Kabir Nagar: 2,66,870 : 19.96%
Lucknow: 12,00,138 : 30.04%
Unnao: 4,07,171 : 17.51%
Rae Bareli: 3,48,862 : 16.35%
Sitapur: 6,23,772 : 19.55%
Hardoi: 5,44,682 : 18.04%
Lakhimpur Kheri: 5,05,802: 17.50%
Gonda: 4,69,637 : 18.40%
Bahraich: 5,41,328 : 20.44%
Balrampur: 4,11,200: 25.98%
Shravasti: 1,34,992: 16.51%
Ayodhya: 3,35,742 : 17.69%
Sultanpur: 3,16,947 : 17.19%
Barabanki: 3,73,154 : 16.00%
Ambedkar Nagar: 2,58,547 : 13.82%
Kasganj: 1,72,238 : 16.28%
Amethi: 2,67,241 :18.60%
Hapur: 2,57,903 : 22.30%
शामली: 1,63,458 : 16.75%
संभल: 3,18,601 : 20.29%
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: क्या US नाटो से बाहर निकल जाएगा? | Mic On Hai | NATO | Trump