कायदे से इलाज करेंगे... बंगाल चुनाव में उतरे यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा, वीडियो पर बवाल

Who is IPS Ajaypal Sharma: यूपी पुलिस के आईपीएस अजयपाल शर्मा का वीडियो वायरल है, बंगाल विधानसभा चुनाव में ड्यूटी निभा रहे अजयपाल शर्मा ने अराजकतत्वों को कड़े एक्शन की चेतावनी दी है. टीएमसी और सपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPS Ajaypal Sharma: आईपीएस अजयपाल शर्मा
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के जांबाज तेजतर्रार पुलिस अफसर अजयपाल शर्मा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तेवर दिखा रहे हैं. उन्होंने उपद्रवियों को सख्त अंदाज में धमकी दी है कि अगर उन्होंने कोई हिमाकत या खुराफात की तो कायदे से इलाज किया जाएगा. बाद में फिर कोई पछताना मत... अजयपाल शर्मा का ये वीडियो वायरल हो रहा है. साउथ 24 परगना जिले में पुलिस ऑर्ब्जवर की भूमिका निभा रहे शर्मा ने कहा, अच्छी तरह से समझ लें, किसी ने बदमाशी करी तो कायदे से इलाज किया जाएगा. कहीं से खबर आई कि किसी ने कोई खुराफात की, किसी को परेशानी करने की कोशिश की तो उसकी अच्छी से खबर ली जाएगी. जहांगीर (TMC प्रत्याशी) के घर वाले भी ये सुन लें. उसे बता देना. बार-बार खबरें आ रही हैं कि धमकाया जा रहा है. उसे बता देना, बाद में रोना-पछताना मत.

अजयपाल शर्मा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वो लुधियाना पंजाब के रहने वाले हैं. आईपीएस से पहले वो एक MBBS डॉक्टर थे और उन्हें अक्सर डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी कहा जाता है.अजयपाल शर्मा की गिनती यूपी के उन तेजतर्रार अधिकारियों में होती है जिन्होंने ऑपरेशन क्लीन को जमीन पर उतारा.शर्मा की अगुवाई में 100 से अधिक एनकाउंटर हो चुके हैं. इनमें कई कुख्यात अपराधी ढेर किए गए. उनके नोएडा एसएसपी रहते हुए कई इनामी बदमाशों को सबक सिखाया गया. 

फोन टैपिंग का मामला

अजयपाल शर्मा के खिलाफ एक फोन टैपिंग का मामला खूब उछला था.उन्हें कुछ समय के लिए प्रतीक्षारत भी रखा गया था और विजिलेंस जांच का सामना करना पड़ा था. वो अभी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. जनवरी 2025 में उन्हें DIG रैंक पर पदोन्नति मिली. उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मान भी मिला.

Advertisement

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अजयपाल शर्मा के वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश ने कहा, बंगाल में भाजपा ने ऑब्जवर के नाम पर रामपुर और संभल में आजमाए गए अपने एजेंट भेजे हैं, लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं. दीदी हैं, दीदी रहेंगी. सही समय आने पर भाजपा और उनके साथियों के इन जैसे एजेंटों की सारी करतूतों की गहरी जांच होगी. बेहद सख्त कार्रवाई भी होगी. हम न इन्हें भागने देंगे और ना हीं भूमिगत होने देंगे. इन्हें खोजकर लाएंगे, खोद के लाएंगे और काले कारनामों की  सजा भी पाएंगे.

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस ने भी अजयपाल शर्मा के इस वीडियो की कड़ी आलोचना की है. पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. शर्मा का एक और वीडियो टीएमसी ने जारी किया है. 

Featured Video Of The Day
अब किसी हिंदू लड़की को हाथ नहीं लगाऊंगा... कोल्हापुर में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया शाहिद