Samarth Singh Surrender: मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पति समर्थ ससिंह शुक्रवार को जबलपुर डिस्ट्रिक जज के कोर्ट रूम में सरेंडर करने पहुंचा है. पति समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा के परिजनों की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. फरार चल रहे रहे समर्थ सिंह पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम रखने के साथ-साथ लुकआउट नोटिस भी जारी किया थ. वहीं, उसने अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली थी.
खबर है कि जबलपुर जिला कोर्ट के जज ने समर्थ सिंह को भोपाल में सरेंडर करने को कहा है. अब अगर समर्थ सिंंह भोपाल कोर्ट में सरेंडर करने के बाद भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस समर्थ सिंंह से मामले में पूछताछ करेगी, जिसमें पूरे मामले को लेकर नई जानकारी सामने आ सकती है. 12 मई की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद से समर्थ सिंंह फरार था.
ट्विशा शर्मा केस में अपडेट
1. गिरिबाला के वकील ने छोड़ा केस
उधर, समर्थ सिंह की मां और मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह को भी बड़ा झटका लगा है. मामले में आज उस वक्त नया मोड़ आ गया जब गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक इस केस से अपने पैर पीछे खींच लिए. उन्होंने बीच में ही गिरिबाला सिंह का केस छोड़ दिया है. ऐन वक्त पर वकील द्वारा साथ छोड़े जाने को आरोपी पक्ष के लिए एक बहुत बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है.
2. ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश जारी किया है. यह आदेश इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि कुछ ही दिन पहले भोपाल की निचली अदालत ने पीड़ित परिवार की इस मांग को खारिज कर दिया था.
ट्विशा का परिवार शुरुआत से ही यह आरोप लगा रहा है कि यह साधारण आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है, जिसकी निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच होना बेहद जरूरी है. परिवार की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अवनिंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों की एक विशेष टीम करेगी. कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि डॉक्टरों की टीम को विशेष विमान से दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा और पोस्टमॉर्टम की यह पूरी प्रक्रिया भोपाल में ही जल्द से जल्द पूरी की जाएगी.














