Today's Chanakya Exit Poll में असम में BJP की हैट्रिक, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

Today's Chanakya Exit Poll: टुडेज चाणक्य का असम पर एग्जिट पोल आ गया है. एग्जिट पोल में असम में बीजेपी को 102 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा. (फाइल फोटो)
IANS

Today's Chanakya Assam Exit Poll: असम में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी या फिर सत्ता पलट जाएगी? इसका पता 4 मई को चल जाएगा. लेकिन इससे पहले गुरुवार को आए टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में असम में बीजेपी की हैट्रिक का अनुमान लगाया गया है. टुडेज चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 102 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 23 सीटें मिलने के आसार हैं. वहीं, अन्य के खाते में सिर्फ 1 ही सीट जाती दिख रही है.

अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो ये बीजेपी का अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन होगा. 2021 के चुनाव में एनडीए ने 73 सीटें ही जीती थीं. इस बार एनडीए 100 का आंकड़ा पार करता दिख रहा है.

यह भी पढ़ेंः असम में NDA और कांग्रेस गठबंधन में बंटे वोट, मुस्लिम वोटों के 'महारथी' रहे बदरुद्दीन अजमल को झटका

Advertisement

किस पार्टी को कितने वोट?

टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल कहता है कि इस बार एनडीए को 102 सीटें मिल सकती हैं. इसमें 9 सीटें कम या ज्यादा भी हो सकती हैं. एनडीए को 50% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 38% और अन्य को 12% वोट मिल सकते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में एनडीए को मुस्लिमों के 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 66 फीसदी मुस्लिमों के वोट मिले हैं. इनके अलावा, 68 फीसदी SC, 69 फीसदी ओबीसी और 63 फीसदी ST ने भी एनडीए को ही वोट दिया है. कांग्रेस को SC के 27 फीसदी, ओबीसी के 23 फीसदी और ST के 26 फीसदी वोट मिले.

Advertisement

एक्सिस माय इंडिया का क्या है अनुमान?

असम में 126 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है. Axis My India के एग्जिट पोल में एनडीए को 88 से 100 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीट मिल सकती है. 

असम के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, एनडीए को 92 और कांग्रेस को 28 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं. जबकि, AIUDF इस बार 0 पर सिमट सकती है.

यह भी पढ़ेंः AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: NDA पर हर जाति का भरोसा, 71% दलित तो 73% जनरल वोट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: असम में फिर BJP सरकार! Today's Chanakya का Exit Poll आया सामने