19 minutes ago

Assembly Election Exit Poll 2026 LIVE Updates: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के अनुमानों में सियासी तस्वीर साफ करने का वक्त आ गया है. चाणक्य एग्जिट पोल 2026 के तहत असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में किस पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा, किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं और सत्ता की चाबी किसके हाथ जा सकती है, इसका स्टेट‑वाइज विश्लेषण और अनुमान अब सामने आने लगा है. टुडे चाणक्य के वोट प्रोजेक्शन के मुताबिक असम विधानसभा चुनाव 2026 में BJP को 50% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है, जिसमें ±3% का अंतर हो सकता है. वहीं कांग्रेस को 38% वोट मिलने की संभावना बताई गई है, जबकि अन्य दलों के खाते में 12% वोट जा सकते हैं. ये आंकड़े संकेत देते हैं कि राज्य में बीजेपी गठबंधन को न सिर्फ सीटों में बल्कि कुल वोट प्रतिशत के लिहाज से भी बढ़त मिलती नजर आ रही है, हालांकि अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा. जानिए बाकी राज्यों का एग्जिट पोल क्या कहा रहा है-

Exit Polls Live Updates-

Apr 30, 2026 18:41 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll में बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है. एग्जिट पोल में बीजेपी+ को 192 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है. अन्य को सिर्फ 2 सीटें मिलती दिख रही हैं. टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल अगर सही साबित होता है तो पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी में सरकार बना सकती है.  

Apr 30, 2026 18:35 (IST)

बंगाल में चाणक्य का एग्जिट पोल दे रहा क्या संकेत

टुडे चाणक्य के पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिख रहे हैं. सीट शेयर अनुमान के अनुसार बीजेपी को 192 ± 11 सीटें मिलने का प्रोजेक्शन किया गया है, जबकि टीएमसी+ के खाते में 100 ± 11 सीटें आ सकती हैं. वहीं अन्य दलों को 2 ± 2 सीटें मिलने का अनुमान है. 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है, ऐसे में ये अनुमान बीजेपी को स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिखाते हैं, हालांकि अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही सामने आएगा.

Apr 30, 2026 18:33 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll : अनुमानों में बीजेपी को बंगाल में जोरदार बढ़त, जानें बाकी 4 राज्यों में कौन आगे

टुडेज के चाणक्य एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें बीजेपी को बढ़त दिखाई दे रही है. वहीं ममता की पार्टी पोल में बीजेपी से पिछड़ती दिख रही है.

Apr 30, 2026 18:19 (IST)

बंगाल एग्जिट पोल पर सबकी नजर, चाणक्य का अनुमान आने वाला है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है और अब टुडे चाणक्य का एग्जिट पोल बस थोड़ी ही देर में सामने आने वाला है. सीटों और वोट शेयर के अनुमान से न सिर्फ सत्ता का संभावित रुख साफ होगा, बल्कि यह भी संकेत मिलेंगे कि सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच मुकाबला कितना करीबी या एकतरफा हो सकता है. बंगाल की सियासत में इस एग्जिट पोल को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यही शुरुआती अंदाजा देगा कि नतीजों के दिन तस्वीर किस ओर जाती दिख सकती है.

Advertisement
Apr 30, 2026 18:07 (IST)

तमिलनाडु एग्जिट पोल में किसको कितना वोट शेयर

वोट शेयर की बात करें तो DMK+ को 39%, TVK को 30% और AIADMK+ को 27% वोट मिलने की संभावना है। ये आंकड़े संकेत देते हैं कि तमिलनाडु की राजनीति में इस बार मुख्य मुकाबले के साथ‑साथ तीसरी ताकत के रूप में TVK की भूमिका भी निर्णायक हो सकती है, हालांकि अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी.

Apr 30, 2026 18:03 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll में तमिलनाडु में DMK की बन रही है सरकार, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर  Todays Chanakya का एग्जिट पोल जारी हो गया है. एग्जिट पोल में सीएम स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार बनती दिख रही है. वहीं विजय की पार्टी भी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है. तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हो गया. मतगणना 4 मई को होगी, तब यह स्पष्ट हो पाएगा कि सही नतीजे क्या होते हैं.

Advertisement
Apr 30, 2026 18:00 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll : तमिलनाडु एग्जिट पोल में किसे मिल रही कितनी सीट

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के सीट प्रोजेक्शन के अनुसार DMK+ को 125 ± 11 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AIADMK+ के खाते में 45 ± 11 सीटें जा सकती हैं. वहीं TVK को 63 ± 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है और अन्य दलों को 1 ± 1 सीट मिल सकती है.

Apr 30, 2026 17:58 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll : तमिलनाडु में चाणक्य का एग्जिट पोल दे रहा क्या संकेत

टुडेज चाणक्य के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में DMK गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. 

Apr 30, 2026 17:53 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll में केरल में UDF की बन रही सरकार, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

केरल चुनाव को लेकर Today's Chanakya का एग्जिट पोल सामने आ गया है. इस सर्वे के अनुसार केरल में कांग्रेस गठबंधन यानी UDF बहुमत के करीब दिख रहा है. सर्वे में UDF 69 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं LDF को झटका लगा है. सर्वे में लेफ्ट गठबंधन LDF 64 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा बीजेपी गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं.

Apr 30, 2026 17:45 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll में असम में BJP की हैट्रिक, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें | Todays Chanakya Exit Poll BJP Scores a Hat trick in Assam Congress Find Out Who Is Winning How Many Seats

Today's Chanakya Exit Poll: टुडेज चाणक्य का असम पर एग्जिट पोल आ गया है. एग्जिट पोल में असम में बीजेपी को 102 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

Advertisement
Apr 30, 2026 17:44 (IST)

केरल के एग्जिट पोल में किसको कितना वोट

टुडे चाणक्य के केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में मुकाबला काफी करीबी नजर आ रहा है. वोट शेयर अनुमान के अनुसार UDF को 40 फीसदी, LDF को 38 फीसदी और BJP+ को 20 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य दलों के खाते में 2 फीसदी वोट जाने का अनुमान है. ±3% के मार्जिन के साथ ये आंकड़े संकेत देते हैं कि केरल में सत्ता की लड़ाई आखिरी दौर तक रोमांचक बनी रह सकती है और अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी.

Apr 30, 2026 17:38 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll : केरल एग्ज़िट पोल 2026: UDF को मामूली बढ़त, LDF कड़ी टक्कर में

टुडे चाणक्य के केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्ज़िट पोल के मुताबिक मुकाबला बेहद करीबी दिख रहा है. सीट प्रोजेक्शन के अनुसार UDF को 69 ± 9 सीटें, जबकि LDF को 64 ± 9 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं BJP+ को 7 ± 4 सीटें और अन्य दलों को 0 ± 1 सीट मिल सकती है. वोट शेयर के लिहाज से UDF को 40% ± 3%, LDF को 38% ± 3% और BJP+ को 20% ± 3% वोट मिलने का अनुमान है.

Advertisement
Apr 30, 2026 17:35 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll के वोट शेयर में भी BJP को बढ़त

टुडेज़ चाणक्य के वोट प्रोजेक्शन के मुताबिक असम विधानसभा चुनाव 2026 में BJP को 50% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है, जिसमें ±3% का अंतर हो सकता है. वहीं कांग्रेस को 38% वोट मिलने की संभावना बताई गई है, जबकि अन्य दलों के खाते में 12% वोट जा सकते हैं. ये आंकड़े संकेत देते हैं कि राज्य में बीजेपी गठबंधन को न सिर्फ सीटों में बल्कि कुल वोट प्रतिशत के लिहाज से भी बढ़त मिलती नजर आ रही है, हालांकि अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा.

Apr 30, 2026 17:33 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll: किसको कितनी सीट

  • टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक असम विधानसभा चुनाव 2026 में सत्तारूढ़ गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है.
  • सीट प्रोजेक्शन के अनुसार बीजेपी+ को 102 सीटें, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है अन्य दलों को 1 सीट मिल सकती है. 
  • ये आंकड़े एक बार फिर असम की राजनीति में बीजेपी गठबंधन की मजबूत स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी.

Apr 30, 2026 17:29 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll : असम में चाणक्य का एग्जिट पोल दे रहा क्या संकेत

टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक असम में BJP+ को 102 सीटें मिलने का अनुमान दिखाया गया है. जिससे राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की मजबूत स्थिति का संकेत मिलता है.

Apr 30, 2026 17:25 (IST)

चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 102 सीटें मिलने का अनुमान

असम में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी या फिर सत्ता गंवाएगी? इसका पता 4 मई को चल जाएगा. लेकिन इससे पहले टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में असम में बीजेपी की हैट्रिक का अनुमान है. टुडेज चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 102 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

एक्सिस माय इंडिया का क्या है अनुमान?

  1. असम में 126 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है. Axis My India के एग्जिट पोल में एनडीए को 88 से 100 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीट मिल सकती है. 
  2. असम के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, एनडीए को 92 और कांग्रेस को 28 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं. जबकि, AIUDF इस बार 0 पर सिमट सकती है.

Apr 30, 2026 17:23 (IST)

Today's Chanakya Exit Poll में असम में BJP की हैट्रिक, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

Today's Chanakya Exit Poll में असम में BJP की हैट्रिक लगती दिख रही है.

Featured Video Of The Day
बंगाल में कांटे की टक्कर! मनोरंजन भारती और मनोज्ञा लाेईवाल की ग्राउंड रिपोर्ट