- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में बीजेपी+ को 192 सीटें मिलकर सरकार बनने का अनुमान है
- तृणमूल कांग्रेस को 100 सीटें मिलने की संभावना है और वह विपक्ष में बैठ सकती है
- बीजेपी+ को कुल वोटों में लगभग 48 प्रतिशत और टीएमसी को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है
Today's Chanakya West Bengal Exit Poll: टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है. एग्जिट पोल में बीजेपी+ को 192 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है. अन्य को सिर्फ 2 सीटें मिलती दिख रही हैं.
टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल अगर सही साबित होता है तो पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी में सरकार बना सकती है. बीजेपी को 192 सीटें मिलने का अनुमान है. इनमें 11 सीटें ऊपर-नीचे हो सकती हैं. वहीं, 2011 से सत्ता में रही टीएमसी इस बार विपक्ष में बैठ सकती है. टीएमसी को 100 सीटें मिल सकती हैं. इसमें 11 सीटें कम-ज्यादा हो सकती हैं.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 148 सीटें जरूरी हैं. टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बना सकती है.
यह भी पढ़ेंः Today's Chanakya Exit Poll में केरल में UDF और LDF में कांटे की टक्कर, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें
किसे कितना वोट?
एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी+ को 48% (+-3%) और टीएमसी+ को 38% (+-3%) वोट मिल सकते हैं. अन्य को 14% (+-3%) वोट मिलने के आसार हैं.
टीएमसी को सबसे ज्यादा मुस्लिमों के वोट मिलते दिख रहे हैं. 71% मुस्लिम वोट टीएमसी को मिल रहे हैं. बीजेपी को मुस्लिमों के 8% वोट मिले हैं. वहीं, SC के 67 फीसदी, ओबीसी के 61 फीसदी और ST के 53 फीसदी वोट बीजेपी+ के खाते में जा रहे हैं.
जबकि, टीएमसी को SC के 22 फीसदी, ओबीसी के 27 फीसदी और ST के 40 फीसदी वोट मिले हैं.
एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल नहीं आया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर एक्सिस माय इंडिया ने अपना एग्जिट पोल जारी नहीं किया है. एजेंसी के एमडी प्रदीप गुप्ता ने एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल कंवल से बातचीत में इसकी वजह भी बताया. उन्होंने बताया कि बंगाल में 70 से 80 फीसदी वोटर अपने मन की बात बताने को तैयार नहीं हुए. इस कारण हमारे सर्वे के लिए सैंपलिंग के मानक पूरे नहीं हुए. उन्होंने कहा कि आधे-अधूरे सैंपल के आधार पर एग्जिट पोल जारी नहीं कर सकते.
पोल ऑफ पोल्स क्या कहता है?
बंगाल में कई सर्वे बीजेपी सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं. बंगाल में 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 148 सीटें जीतना जरूरी हैं. पोल ऑफ पोल्स में पश्चिम बंगाल में इस बार खेला होता दिख रहा है. पोल ऑफ पोल्स में कांटे की टक्कर दिख रही है. ममता बनर्जी की टीएमसी को 151 और बीजेपी को 137 सीटें मिलती नजर आ रही है. कांग्रेस को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है. लेफ्ट को 1 और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.
यह भी पढ़ेंः असम में BJP की हैट्रिक, तमिलनाडु में विजय का जलवा, बंगाल में फंस गया पेच; NDTV Poll of Polls का अनुमान













