Today's Chanakya Assam Exit Poll: कांग्रेस+ को मुस्लिमों का मिला समर्थन, लेकिन हिमंता के साथ भी अच्छी तादाद

Assam Exit Poll: असम विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल का एक चौंकाने वाला पहलू मुस्लिम मतदाताओं के बीजेपी के प्रति बढ़ते झुकाव को लेकर बताया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (दाएं) और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई

असम विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को टुडेज चाणक्या (Today's Chanakya) ने अपना एग्जिट पोल जारी किया. इसकी मानें तो असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. एनडीए को इस बार लगभग 102 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछली बार की 75 सीटों से काफी ज्यादा है. इस सर्वे का एक चौंकाने वाला पहलू मुस्लिम मतदाताओं के बीजेपी के प्रति बढ़ते झुकाव को लेकर बताया गया है. हालांकि मुस्लिम वोटरों का सबसे ज्यादा भरोसा कांग्रेस गठबंधन पर ही है.

असम चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य के जातिगत विश्लेषण में अनुमान लगाया गया है कि इस बार राज्य के लगभग 14 फीसदी मुस्लिम वोट बीजेपी गठबंधन के खाते में जा सकते हैं. ये इस लिहाज से एक बड़ा बदलाव कहा जा सकता है कि असम की लगभग 34 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है. 

अगर ये अनुमान सही निकलते हैं तो पिछली बार के मुकाबले मुस्लिम वोटरों का बीजेपी के प्रति रुझान में लगभग दोगुने का इजाफा होगा. 2021 के चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 7 फीसदी वोट मिले थे जो इस बार 14 फीसदी हो सकते हैं, अगर टुडेज चाणक्या का अनुमान सही निकला.

मुस्लिम वोटरों का बीजेपी के प्रति रुझान भले ही बढ़ता दिख रहा हो, लेकिन समुदाय का बड़ा हिस्सा अब भी कांग्रेस गठबंधन के साथ लगता है. टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस चुनाव में करीब 66 प्रतिशत मुस्लिम वोट कांग्रेस गठबंधन के खाते में जा सकते हैं. 

Advertisement

देखें- ASSAM EXIT POLL: असम में NDA और कांग्रेस गठबंधन में बंटे वोट, मुस्लिम वोटों के 'महारथी' रहे बदरुद्दीन अजमल को झटका

Advertisement

इस सर्वे पर यकीन करें तो कांग्रेस पर मुस्लिम वोटरों का भरोसा भले ही ज्यादा हो, लेकिन अन्य समुदायों का बीजेपी पर ज्यादा विश्वास दिखता है. टुडेज चाणक्या का अनुमान है कि बीजेपी को 68% एससी वोट, 69% ओबीसी वोट और 63% एसटी वोट मिल सकते हैं. वहीं कांग्रेस गठबंधन के खाते में 27% प्रतिशत एसटी वोट, 23% ओबीसी वोट और 26% एसटी वोट आने का अनुमान लगाया गया है.  

इस बार असम में ऐतिहासिक 86 फीसदी मतदान हुआ है. इतनी भारी संख्या में राज्य में पहले कभी वोटिंग नहीं हुई. राज्य के 10 मुस्लिम बहुत जिलों में इस बार औसत मतदान में 2021 के मुकाबले करीब 4.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. एग्जिट पोल महज अनुमान होते हैं और जरूरी नहीं कि ये सच साबित हों. असम में सियासत इस बार क्या करवट लेती है, इसका पता 4 मई को चुनाव परिणाम से ही चलेगा. 

देखें- Today's Chanakya Exit Poll में असम में BJP की हैट्रिक, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

Featured Video Of The Day
टुडेज चाणक्य के EXIT POLL में बंगाल में बीजेपी की सरकार! 192 सीटों का अनुमान