Today's Chanakya Assam Exit Poll: असम में वोटों का अर्द्धशतक लगा सकती है बीजेपी, कांग्रेस काफी पीछे!

Today's Chanakya के एग्जिट पोल अनुमान कहते हैं कि असम में बीजेपी गठबंधन इस बार ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है. हर दूसरे वोटर का वोट उसे मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर टुडेज चाणक्या (Today's Chanakya) के एग्जिट पोल की मानें तो इस बार वोटों के मामले में बीजेपी को बंपर फायदा होने वाला है, वहीं कांग्रेस और अन्य दलों को घाटा हो सकता है. इस सर्वे के मुताबिक, वोट शेयर के मामले में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन इस बार अर्द्धशतक लगाता दिखाई दे रहा है.

Today's Chanakya के एग्जिट पोल अनुमान कहते हैं कि असम में बीजेपी गठबंधन इस बार ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है. उसे करीब 102 सीटें मिल सकती हैं, जो पिछली बार की 75 सीटों से कहीं ज्यादा हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि वोट शेयर के मामले में भाजपा गठबंधन 50 पर्सेंट के जादुई आंकड़े को छूता दिख रहा है. इसका सीधा मतलब ये है कि असम के हर दूसरे वोटर ने बीजेपी और उसके सहयोगियों पर अपना भरोसा जताया है. 

अगर 2021 के विधानसभा चुनाव नतीजों से तुलना करें तो भाजपा के वोट शेयर में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार हैं. 2021 के चुनाव में बीजेपी गठबंधन को कुल 126 सीटों में से 75 सीटें मिली थीं और कांग्रेस गठबंधन 50 सीटों तक सिमट गया था. पिछले चुनाव में अकेले बीजेपी को 33.21 फीसदी वोट मिले थे. उसके सहयोगी AGP को 7.78 पर्सेंट और UPPL को 2.97 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे. इस लिहाज से देखें तो इस बार बीजेपी को बंपर फायदा होने का अनुमान है. 

देखें- Today's Chanakya Assam Exit Poll: कांग्रेस+ को मुस्लिमों का मिला समर्थन, लेकिन हिमंता के साथ भी अच्छी तादाद

Advertisement

दूसरी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को इस बार चुनाव में करीब 38 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान टुडेज चाणक्या ने लगाया है. अन्य उम्मीदवारों और छोटे दलों के खाते में 12 प्रतिशत वोट जाने की संभावना जताई गई है. 2021 के असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को 42 फीसदी से अधिक वोट मिले थे. 

आंकड़ों से साफ है कि इस बार असम विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सीधे तौर पर दो बड़े ध्रुवों के बीच ही है, जिसमें भाजपा गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलने के आसार जताए गए हैं. अगर ये अनुमान नतीजों में तब्दील होते हैं तो साफ है कि सत्ता विरोधी लहर के बजाय बीजेपी ने असम में अपनी जमीन और मजबूत कर ली है.

Advertisement

देखें- Today's Chanakya Exit Poll में असम में BJP की हैट्रिक, जान लीजिए किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: असम में फिर BJP सरकार! Today's Chanakya का Exit Poll आया सामने