यह रोड मुसलमान के लिए नहीं... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ये किसने लिखा? NDTV पड़ताल में पूरी कहानी

स्लोगन लिखती महिलाओं के वायरल वीडियो में लाल रंग की यह स्विफ्ट कार भी नजर आई. एनडीटीवी की पड़ताल वीडियो में नजर आ रही कार की तफ्तीश से शुरू हुई. ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि यह कार देहरादून की रजिस्टर्ड है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वायरल वीडियो में स्लोगन लिखती नजर आ रही महिलाएं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय हाईवे पर दो महिलाओं ने आपत्तिजनक स्लोगन लिखे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
  • वायरल वीडियो में दिख रही लाल स्विफ्ट कार देहरादून में सुहैल खान के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई.
  • कार की मालिकाना हक ललित शर्मा के पास है, जो हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देहरादून:

'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है', दिल्ली-देहरादून हाईवे के किनारे ये आपत्तिजनक स्लोगन लिखने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. स्लोगन लिखते वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वायरल वीडियो में दो महिलाएं देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात में ब्लैक स्प्रे से स्लोगन लिखती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठने लगे. कई लोगों ने इसकी आलोचना की. शुक्रवार को जब एनडीटीवी ने इस पूरे मामले की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. 

दिल्ली-देहरादून हाईवे देश की राजधानी से उत्तराखंड की राजधानी जाने वाले प्रमुख सड़क है. UP के कई जिलों के साथ-साथ उत्तराखंड के लोग और कई प्रदेशों से आने वाले टूरिस्ट इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं. इस प्रमुख हाईवे पर उत्तर प्रदेश की सीमा के करीब 6 किलोमीटर दूर हाईवे के एलिवेटेड रोड पर दो महिलाओं ने यह आपत्तिजनक स्लोगन लिखे.

वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ नजर आई कार

स्लोगन लिखती महिलाओं के वायरल वीडियो में लाल रंग की यह स्विफ्ट कार भी नजर आई. एनडीटीवी की पड़ताल वीडियो में नजर आ रही कार की तफ्तीश से शुरू हुई. वायरल वीडियो में नजर आ रही कार का नंबर UK07FW 0140 दिखा. ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि यह कार देहरादून की रजिस्टर्ड है. 

देहरादून के सुहैल खान के रजिस्टर्ड मिली कार

जब कार की डिटेल की तफ्तीश की गई तो पता चला कि यह कार सुहैल खान के नाम से रजिस्टर्ड है, जो देहरादून के रहने वाले हैं. NDTV ने सुहैल खान से बातचीत की तो सुहैल ने बताया कि ये कार 14 जनवरी 2026 को ललित शर्मा को बेच दी थी. लेकिन ललित ने कार अभी तक अफने नाम पर रजिस्टर्ड नहीं करवाई है. 

Advertisement

हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने ली जिम्मेदारी

ललित शर्मा ही सुहैल खान के नाम से यह कार चला रहे हैं. ललित शर्मा हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं. हाईवे पर स्लोगन लिखने का वीडियो ललित शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली. ललित शर्मा ने बताया कि हिन्दू रक्षा दल की महिलाओं ने यह स्लोगन लिखा. 

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्लोगन पर लिखे आपत्तिजनक स्लोगन को अब मिटा दिया गया है.

सहारनपुर में पंचायत, लौटते समय लिखे स्लोगन

NDTV ने जब ललित शर्मा से पूछा तो उन्होंने बताया कि हां, यह कार मैंने ही खरीदी है, यह कार मेरी ही है. स्लोगन लिखने के बारे में ललित शर्मा ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सहारनपुर में एक पंचायत से लौट रहे थे. जहां एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को लेकर भगा ले गया था.

Advertisement

हिंदू रक्षा दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धा और जिला अध्यक्ष संध्या ने लिखा स्लोगन

इस पंचायत से लौटने के दौरान हिंदू रक्षा दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धा राजपूत और जिला अध्यक्ष संध्या राजपूत ने देहरादून-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्लोगन लिखा. ललित शर्मा ने बताया कि पंचायत से लौटते हुए दोनों महिलाओं में मुसलमान के प्रति काफी गुस्सा था और इसलिए उन्होंने देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे पर वह सब लिखा. 

यह भी पढ़ें - 'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं', दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लिखा आपत्तिजनक स्लोगन, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तेल में आग लगाएगा ईरान? America करेगा Pakistan पर अटैक? | Sucherita Kukreti | Trump