यूपी में फिल्म गोदान की गई टैक्स फ्री, सीएम योगी ने किया ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून लागू किए थे. इतना ही नहीं योगी सरकार ने गोहत्या के मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने का भी प्रावधान भी किया था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म गोदान को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है. ये फिल्म गायों की सुरक्षा पर आधारित है. इसलिए यूपी सरकार चाहती है कि आम लोग इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानें. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गोहत्या रोकथाम (संशोधन) अधिनियम लागू किया गया था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून लागू किए थे. इतना ही नहीं योगी सरकार ने गोहत्या के मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने का भी प्रावधान किया था. 

आपको बता दें कि इस फिल्म को उत्तर प्रदेश सरकार से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने भी टैक्स फ्री किया हुआ है.मुख्यमंत्री ने बीते दिनों इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी. सरकार का मानना है कि इससे अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकेंगे और गौ संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचेगा.

गौशालाओं को जाएगा फिल्म की कमाई का हिस्सा 

फिल्म से जुड़ी टीम ने बताया कि ‘गोदान' से होने वाली आय का एक हिस्सा गौशालाओं के विकास और गौसेवा के कार्यों में लगाया जाएगा. करीब दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है. फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Indian Tanker पर Firing: Crew Member का Frightening Distress Audio Leak Viral
Topics mentioned in this article