7 साल की बच्ची को करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों ने घेरकर नोंचा, तस्वीरें देखकर सहम जाएंगे

तेलंगाना के हनुमाकोंडा में छोटी सी बच्ची सड़क पर अकेले जा रही थी. तीन कुत्ते वहां चुपचाप बैठे थे, जैसे ही बच्ची उनके पास पहुंची, अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

आवारा कुत्तों का आतंक दिल्ली-एनसीआर तक ही सीमित नहीं है. तेलंगाना से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करीब एक दर्जन कुत्ते 7 साल की बच्ची को घेरकर हमला करते नजर आ रहे हैं. वीडियो इतना खौफनाक है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं. 

तेलंगाना के हनुमाकोंडा में आवारा कुत्तों के हमले से 7 साल की बच्ची श्रीजा गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना हनुमाकोंडा के न्यू श्यामपेट इलाके में हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी सी बच्ची सड़क पर अकेले जा रही थी. तीन कुत्ते वहां चुपचाप बैठे थे, जैसे ही बच्ची उनके पास पहुंची, अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. करीब एक दर्जन कुत्ते बच्ची को घेरकर नोंचने लगते हैं. इससे बच्ची जमीन पर गिर जाती है और गंभीर रूप से घायल हो जाती है.

एक शख्स ने कुत्तों को बच्ची पर झपटते देखा तो वह तुरंत दौड़ते हुए बचाने आया और कुत्तों को भगाया. अगर समय रहते वह बच्ची को नहीं बचाता तो बड़ी त्रासदी हो सकती थी. उसकी तत्परता से बच्ची की जान बच पाई. घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

इस घटना से इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर भारी गुस्सा और चिंता है. स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों को कंट्रोल करने में नगरपालिका अधिकारियों की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है. उनका कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है.

Featured Video Of The Day
Exclusive: किन हालातों में रहते हैं नोएडा की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर? देखें VIDEO