सूरत में दबंगों ने एक महिला के बाल काटे

Advertisement
Read Time: 1 min
सूरत: गुजरात के सूरत शहर में संगीता नाम की एक कामकाजी महिला दबंगों की दबंगई का शिकार बनी। शहर के रुद्रपुरा इलाके में रहने वाली यह महिला देर शाम को घर लौट रही थी कि तभी पांच लोगों ने उसका अपहरण कर उसे एक कमरे में बंद कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतने से भी जब पेट नहीं भरा तो उन्होंने उसके सिर के बाल काट दिए। यही नहीं बिजली का करंट देने की भी कोशिश की गई। दरअसल, अपहरणकर्ताओं को संगीता का अपने किसी रिश्तेदार के साथ संबंध होने का शक था जिसके चलते संगीता के साथ यह सलूक किया। फिलहाल संगीत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दलित महिला के साथ हुए इस कृत्य को देख स्थानीय पुलिस ने इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
Topics mentioned in this article