सूरत की दो सहेलियों की आत्महत्या के तरीके से एलन मस्क भी हैरान, दिया ऐसा रिएक्शन

Gujrat News: लड़कियों ने आत्महत्या के लिए तकनीक और AI से जानकारी ली, लोगों के बीच यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया.वहीं, एलन मस्क के इस पोस्ट को रीट्वीट करने के बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूरत में दो सहेलियों की आत्महत्या पर मस्क का रिएक्शन.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुजरात के सूरत में दो सहेलियों ने आत्महत्या से पहले Chat GPT का इस्तेमाल किया था, जिस पर एलन मस्क हैरान हैं
  • आत्महत्या से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें युवतियों के AI तकनीक के इस्तेमाल का खुलासा हुआ
  • एलन मस्क ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले पर आश्चर्य और चिंता व्यक्त की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सूरत:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि कि AI का इस्तेमाल लोगों में बढ़ रहा है. इसके फायदे और नुकसान दोनों ही हैं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसे किस काम में इस्तेमाल किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि दो सहेलियों ने AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आत्महत्या के लिए किया. ये मामला गुजरात के सूरत का है. ये मामले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- दिल्‍ली में DTC बस हुई बेकाबू, 3 की मौके पर ही मौत, गुस्‍साई भीड़ ने की बसों में तोड़फोड़

दो सहेलियों ने आत्महत्या से पहले इस्तेमाल किया  Chat GPT

सूरत के डिंडोली इलाके में दो सहेलियों की सामूहिक आत्महत्या का मामला एलन मस्क तक पहुंच गया है. एक्स और टैस्ला जैसी कंपनियों के मालिक और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क की नजर गुजरात की इस घटना पर है. जिसके बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दर्दनाक घटना की गूंज सुनाई दे रह है. मस्क ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एलन मस्क ने जताई हैरानी

बताया जा रहा है कि सूरत की इस घटना से जुड़ी एक पोस्ट को एक्स पर एक यूज़र ने शेयर किया था, जिसमें दावा किया गया कि दोनों युवतियों ने आत्महत्या करने से पहले ChatGPT का इस्तेमाल कर जानकारी हासिल की थी. इस पोस्ट को एलन मस्क ने रीट्वीट करते हुए “Yikes” लिखकर आश्चर्य और चिंता जताई.

सूरत के डिंडोली में दो सहेलियों ने की आत्महत्या

दरअसल, सूरत के डिंडोली क्षेत्र में 19 साल की रोशनी शिरशाठ और ज्योत्सना चौधरी नाम की दो सहेलियों ने कथित तौर पर स्वामीनारायण मंदिर परिसर के बाथरूम में एनेस्थीसिया इंजेक्शन लेकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद पुलिस ने मौके से एनेस्थीसिया की बोतलें और सिरिंज भी बरामद की थी. इस घटना के सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. खासकर यह दावा कि युवतियों ने आत्महत्या के लिए तकनीक और AI से जानकारी ली, लोगों के बीच यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया.वहीं, एलन मस्क के इस पोस्ट को रीट्वीट करने के बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आ गया है. अब यह घटना न सिर्फ सूरत बल्कि पूरी दुनिया में टेक्नोलॉजी और उसके इस्तेमाल को लेकर नए सवाल खड़े कर रही है.


 

Featured Video Of The Day
Israel का अगला Target Mojtaba Khamenei? ईरान के नए Supreme Leader की क्या है कहानी?