PM मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई, कई कांग्रेस नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था. वह दो दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
नई दिल्ली:

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यानी शनिवार को अपना  77वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वस्थ प्रदान करे.''

वहीं, कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी  के बेटे राहुल गांधी ने भी मां के जन्मदिन पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल गांधी ने मां के गले लगाये हुए फोट शेयर करते हुए लिखा,"जो मोहब्बत इनसे मिली है,वही देश से बांट रहा हूं."

Advertisement

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की.

Advertisement

खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है. उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं.''

वहीं, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं. सार्वजनिक जीवन की सेवा और समाज के गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने करोड़ों दिल जीते हैं. उनकी अब तक की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है.''वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण दौर में कांग्रेस को बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ाया और वह यूपीए सरकार की वास्तुकार थीं, जिन्होंने सभी के लिए कल्याण और देश के लिए तेजी से विकास किया. हम हर कदम पर उनके अमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हैं.''

Advertisement

राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ‘एक्स' पर पोस्ट में कहा, ‘‘चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्! भारतीय जनमानस के अधिकारों की सशक्त ध्वनि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपका त्याग, दूरदर्शिता व देश के प्रति समर्पण का भाव हम सभी को शक्ति प्रदान करता है. ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ व निर्विघ्न जीवन प्रदान करें.''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘‘आदरणीय सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका समर्पण, त्याग और दूरदृष्टि कांग्रेस परिवार की मजबूती है. आप स्वस्थ और खुश रहें...मेरी यही प्रार्थना है.''

Advertisement

बता दें कि सोनिया गांधी आज 77 साल की हो गई. .सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था. वह दो दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं. 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय वह इस गठबंधन की अध्यक्ष थीं और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की भी प्रमुख रह चुकी हैं. उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में उतरेंगे Kim Jong Un? US को North Korea की सीधी चुनौती!
Topics mentioned in this article