IT इंजीनियर ने किया सुसाइड, चिता जलने से पहले प्रेमी से शादी, मंगलसूत्र पहनने की ख्वाहिश थी, उसी के गांव में अंतिम संस्कार

आठ साल की रिलेशनशिप टूटने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मुंबई में आत्महत्या कर ली. उसकी आखिरी ख्वाहिश थी कि अंतिम संस्कार बॉयफ्रेंड के गांव में हो और शव को मंगलसूत्र पहनाया जाए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
इंजीनियर की मौत बाद शव लेकर बॉयफ्रेंड के गांव पहुंचे परिजन.
NDTV
टंगुटुरु, आंद्र प्रदेश:

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से संबंध रखने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर अड्डागल्ला कीर्ति ने कथित तौर पर रिलेशनशिप टूटने के बाद मुंबई में आत्महत्या कर ली. वह बॉयफ्रेंड साई सुमंत के साथ पिछले आठ साल रिलेशनशिप में थी. कीर्ति को जब पता चला कि उसका किसी और के साथ शादी करने वाला है, तो उसने अपनी ही जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया. अब लड़की के परिजन प्रकाशम जिले में स्थित साई सुमंत के घर के बाहर जमा हो गए हैं.

प्रकाशम के टंगुटुरु मंडल में स्थित पोंडुरु गांव में गुरुवार को भारी तनाव फैल गया, जब कीर्ति के परिवार वाले शव लेकर उसके बॉयफ्रेंड साई सुमंत के घर पहुंच गए. परिवार वालों ने सुमंत के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही उन्होंने मांग किया कि अंतिम संस्कार से पहले कीर्ति के गले में सुमंत मंगलसूत्र पहनाए.

क्या है पूरा मामला?

गुंटूर जिले की रहने वाली 26 साल की सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल कीर्ति, प्रकाशम जिले के पोंडुरु गांव के साई सुमंत के साथ पिछले आठ सालों से रिलेशनशिप में थीं. जब साई के परिवार ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी, तो वह बहुत परेशान हो गईं. इसके बाद, कीर्ति ने 14 जुलाई को मुंबई में अपने पीजी अकोमोडेशन में आत्महत्या कर ली.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों का सुसाइड...अब तक क्या-क्या पता चला?

गुंटूर जिले के प्रतिपाडु मंडल के कोंद्रुपाडु गांव की रहने वाली कीर्ति, सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात के बाद सुमंत के साथ रिलेशनशिप में आई थी. 

लड़की के परिवार ने बताया कि मरने से पहले लिखे एक पत्र में कीर्ति ने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की है कि उसके शव का अंतिम संस्कार बॉयफ्रेंड साई सुमंत के पैतृक गांव में किया जाए. परिवार के मुताबिक, कीर्ति आखिरी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार बॉयफ्रेंड के गांव में हो और शव के साथ मंगलसूत्र बांधा जाए. 16 जुलाई को मुंबई में पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद, लड़की का परिवार शव को प्रकाशम जिले के पोंडुरु में उसके बॉयफ्रेंड के घर ले गया और वहां विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कानपुर में प्रेमिका को भेजा फंदे का वीडियो, जब नहीं मिला जवाब तो किया सुसाइड; सामने आई आत्महत्या की वजह

भारी बवाल के बाद अंतिम संस्कार

इसके बाद साई सुमंत का परिवार घर पर ताला लगाकर चला गया, तो लोगों ने ताले तोड़ दिए और विरोध-प्रदर्शन जारी रखा. मामले की जानकारी मिलने पर टंगुटुरु पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. इसके बाद, स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिस की मौजूदगी में कीर्ति का अंतिम संस्कार किया गया.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टंगुटुरु के एसआई फणी भूषण ने बताया, "कीर्ति और साई के परिवार वालों के बीच हाथापाई हो गई, क्योंकि साई कतर में हार्डवेयर इंजीनियर है और अपने घर पर मौजूद नहीं था. कीर्ति के परिवार वालों ने उसके शव के साथ घर के सामने धरना दिया. इस दौरान यह भी मांग की गई कि साई वापस आए और शादी करे. जब साई के परिवार वाले पोंडुरु में ही उसका अंतिम संस्कार करने देने पर सहमत हो गए, तब कीर्ति के परिवार वालों ने गांव में उसका अंतिम संस्कार किया.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
"हमारे हाथ काटने जैसा है!" जौहर यूनिवर्सिटी तोड़ने के आदेश पर क्या बोले छात्र?

Topics mentioned in this article
Andhra Pradesh
Mumbai
Love Couple
Death
Suicide