"स्माइल, प्लीज!": रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की चांद पर खींची तस्वीर

चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद से रोवर ने पहली तस्वीर क्लिक की है. अब तक, सभी तस्वीरें और वीडियो विक्रम द्वारा कैप्चर किए गए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
चंद्रयान -3 ने लगभग छह सप्ताह पहले लॉन्च होने के बाद से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.
बेंगलुरु:

चंद्रयान-3 मिशन के ‘प्रज्ञान' रोवर ने बुधवार को ‘विक्रम' लैंडर की एक तस्वीर खींची. तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा (नैवकैम) द्वारा ली गई है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी. चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद से रोवर ने पहली तस्वीर क्लिक की है. अब तक, सभी तस्वीरें और वीडियो विक्रम द्वारा कैप्चर किए गए थे. 

अंतरिक्ष एजेंसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘स्माइल प्लीज (कृपया मुस्कराएं). प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची.'' चंद्रयान-3 मिशन के लिए नैवकैम्स को इसरो की इकाई ‘इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम लैबोरैटरी' (एलईओएस) द्वारा विकसित किया गया है. लैंडर और रोवर को एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) तक कार्य करने के लिए विकसित किया गया है.

चंद्रयान -3 ने लगभग छह सप्ताह पहले लॉन्च होने के बाद से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, और पिछले हफ्ते चंद्रमा पर इसकी सफल लैंडिंग उसी क्षेत्र में एक रूसी लैंडर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिनों बाद हुई.

भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है, और पृथ्वी के निकटतम खगोलीय पड़ोसी के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है. नई तस्वीर रोवर द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सल्फर की खोज करने के ठीक एक दिन बाद आई है. इसरो ने कल घोषणा की कि रोबोट ने एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया. 

यह भी पढ़ें -
-- विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए सशक्त विकल्प प्रदान करेगा : शरद पवार
-- विपक्षी गठबंधन INDIA में 'एक अनार' सौ उम्मीदवार... 2024 के चुनाव में कितना नफ़ा-नुकसान?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Accident Breaking News: दिल्ली में विजय चौक पर सेवा तीर्थ के सामने दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत
Topics mentioned in this article