शिमला: घर लौट रही 10वीं की छात्रा पर हमला, सिर पर मारा पत्थर; दो दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक छात्रा पर पत्थर से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था. मामले के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिमला में एक छात्रा पर पत्थर से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से कुछ दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें एक आरोपी ने 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. वहीं अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 21 अप्रैल को शिमला के संजौली क्षेत्र के पास स्थित एक गांव की है. छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर की ओर जा रही थी. रास्ते में जंगलनुमा सुनसान इलाके में एक युवक ने उसे रोक लिया और उससे सामान छीनने की कोशिश की. जब छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया.

गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

हमले के बाद छात्रा वहीं गिर पड़ी. उसकी चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे अन्य छात्र मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. छात्रा को उसके साथियों ने किसी तरह सड़क तक पहुंचाया और फिर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में अक्षय ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी ढली शिमला को गिरफ्तार किया है. आरोपी को घटना के दो दिन बाद बुधवार रात को पकड़ा गया. पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और वह नशे की हालत में नहीं पाया गया.

Advertisement

किन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 64 78 126(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 18 भी लगाई गई है. पीड़िता का विस्तृत बयान आगे दर्ज किया जाएगा.

घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. स्कूलों के आसपास पार्किंग स्थलों और सुनसान इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. खासतौर पर उन स्थानों पर नजर रखी जा रही है जहां नशेड़ियों के जमावड़े की आशंका रहती है. हाल ही में मंडी जिले में हुई एक छात्र की हत्या के बाद यह घटना सामने आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- "भ्रष्टाचार की जांच करेंगे तो मेरा पूरा स्टाफ ही खत्म हो जाएगा", मंत्री का छलका दर्द, बोले- स्थिति बेहद नाजुक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | West Bengal Polls | जहाजों पर भारतीय फंसे, बंगाल में बंपर वोट | War