इस परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा विमान हादसा, दादी-पोती दोनों लापता, अस्पतालों के चक्कर काट रहा परिवार

लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी. उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
अहमदाबाद:

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से शारलाबेन ठाकोर और उनकी पोती आध्या ठाकोर लापता हैं. शारलाबेन उस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की कैंटीन में खाना बनाती थीं, जहां पर एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था. जिस समय ये हादसा हुआ शारलाबेन खाना बना रही थी और उस समय उनकी पोती भी मौजूद थी. NDTV ने उनके बेटे रवि ठाकोर और बेटी पायल ठाकोर से बात की, जो DNA सैंपल कलेक्शन सेंटर आए थे. रवि ठाकोर ने अपनी दो साल की बेटी की पहचान के लिए सैंपल दिया है. जबकि पायल ने अपनी मां (शारलाबेन) की पहचान के लिए सैंपल दिया है.

कैंटीन में खाना बनाती थी शारलाबेन

भावुक नजर आए शारलाबेन के दोनों बच्चों ने कहा, आखिर क्या हुआ और वे कल से लापता हैं. उन्होंने बताया कि वो अलग-अलग अस्पतालों में तलाश कर रहे थे. लेकिन कोई किस्मत नहीं है. रवि ने कहा कि उनकी मां कैंटीन में खाना बनाती थीं और वे कॉलेज के कैंपस में टिफिन पहुंचाते थे. यात्रियों और हॉस्टल के छात्रों के अलावा अब कैंटीन चलाने वाले लोग भी लापता हैं.

बता दें कि लंदन के गैटविक जा रहा एयर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे.

एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के अंदर और आसपास का तापमान लगभग 1,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे बचाव अभियान बेहद मुश्किल हो गया था. ये हादसा इतना खौफनाक था कि दुर्घटनास्थल पर मौजूद कुत्ते और पक्षी भी बच नहीं सके.

Advertisement