साकेत कोर्ट के जज की पत्नी ने किया सुसाइड, भाई के घर पंखे से लटकी मिली लाश

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत के एक न्यायाधीश ने शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी सुबह करीब साढ़े 11 बजे मालवीय नगर बाजार गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
न्यायाधीश साकेत कोर्ट रेजिडेंशियल कंपलेक्स में रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी का शव राजपुर खुर्द एक्सटेंशन में मिला
नई दिल्ली:

साकेत कोर्ट रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स में रहने वाले एक जज की पत्नी द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है. जिनकी उम्र 42 साल थी. डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वह कल सुबह 11:30 मालवीय नगर मार्केट गई थी. लेकिन वह फिर वापस नहीं पहुंची. साकेत थाने में कल शाम उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू किया तो पता चला कि वह एक ऑटो से आगे कहीं निकली थी. ऑटो के नंबर के आधार पर जब ऑटो के मालिक के घर पुलिस रघुबीर नगर में पुलिस पहुंची तो उसने बताया कि महिला को उसने मालवीय नगर से राजपूर खुर्द एरिया में ड्रॉप किया था.

पुलिस ने महिला के पति  बेनीवाल को इसके बारे में जानकारी दी. पुलिस टीम राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंची वहां जो घर था, वह अंदर से लॉक था. पुलिस टीम ने लोहे की ग्रील को तोड़कर घर के अंदर गई, तो देखा कि जज की पत्नी की बॉडी, पंखे से लटकी हुई थी. उन्होंने दुपट्टा लगाकर खुदकुशी की थी. जिस फ्लोर पर उन्होंने खुदकुशी की वह खाली था. जबकि दूसरे फ्लोर पर महिला का भाई परिवार के साथ रहता है.पुलिस को 3 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. लेकिन उसमें क्या लिखा है इसको लेकर पुलिस ने अभी कोई क्लियर नहीं किया है. बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- 

Video :'गीदड़भभकी से नहीं डरेंगे, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा' : भ्रष्टाचार के आरोपों पर हेमंत सोरेन

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से गुस्से में Middle East के 12 मुस्लिम देश! | Iran War News | Trump
Topics mentioned in this article