RSS प्रमुख मोहन भागवत दो दिनों के लखनऊ प्रवास पर, युवाओं के साथ करेंगे विशेष संवाद

बता दें कि संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी कड़ी में सरसंघचालक का यह लखनऊ प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिनों के लिए यानी 17 और 18 फरवरी को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे.  इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, बौद्धिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. यह दौरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है. अपने दो दिवसीय प्रवास में सरसंघचालक कुटुंब मिलन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे.  इसमें वे परिवार व्यवस्था और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विचार रख सकते हैं. 

इसके अतिरिक्त सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी प्रस्तावित है. युवाओं के साथ विशेष संवाद सत्र भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा. इस दौरान समकालीन राष्ट्रीय विषयों, सांस्कृतिक मूल्यों और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है. प्रवास के क्रम में प्रमुख जन गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रबुद्धजन और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे.  इस दौरे को लेकर संघ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच व्यापक तैयारी चल रही है.  गौरतलब है कि संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी कड़ी में सरसंघचालक का यह लखनऊ प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Featured Video Of The Day
पहलगाम हमले के नायक नजाकत अली, जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाई 11 जिंदगियां
Topics mentioned in this article