5 months ago
नई दिल्‍ली:

Republic Day 2024: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस दिवस समारोह की शुरुआत पहली बार शंख और ढोल-नगाड़ों के साथ हुई परेड. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई.. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचीं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कोहरे और ठंड के बीच कर्तव्‍य पथ पर लोगों की भीड़ उमड़ी है. भारत महिला सशक्‍तीकरण के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड महिला केंद्रित होगी और ‘विकसित भारत' और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका' मुख्य विषय है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने में भारत का नेतृत्व कर रही है. इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं.

Jan 26, 2024 12:29 (IST)
Republic Day Parade: अपाचे हेलीकॉप्टरों का 'एरो फॉर्मेशन'
Jan 26, 2024 12:26 (IST)
Republic Day Parade: हवाई शॉट...
Jan 26, 2024 12:19 (IST)
Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर भारत का शौर्य
Jan 26, 2024 12:14 (IST)
kartavya Path: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक प्रदर्शन
Jan 26, 2024 12:07 (IST)
गणतंत्र दिवस समारोह में गृह मंत्रालय की झांकी
Jan 26, 2024 12:06 (IST)
75 Republic Day: गणतंत्र दिवस की परेड में तेलंगाना की झांकी
Advertisement
Jan 26, 2024 12:05 (IST)
Republic Day Parade: झारखंड की झांकी...
Jan 26, 2024 12:03 (IST)
Republic Day Parade: परेड में मेघालय की झांकी
Advertisement
Jan 26, 2024 12:02 (IST)
गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की थीम पर तैयार की गई उत्तर प्रदेश की झांकी
Jan 26, 2024 12:01 (IST)
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड में राजस्थान की झांकी
Advertisement
Jan 26, 2024 11:59 (IST)
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस की परेड में तमिलनाडु की झांकी
Jan 26, 2024 11:57 (IST)
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की झांकी
Jan 26, 2024 11:56 (IST)
75 Republic Day: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में लद्दाख की झांकी
Jan 26, 2024 11:54 (IST)
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस की परेड में आंध्र प्रदेश की झांकी
Jan 26, 2024 11:53 (IST)
Republic Day 2024: महाराष्ट्र की झांकी
Jan 26, 2024 11:47 (IST)
Jhanki on kartavya Path- परेड में ओडिशा की झांकी
Jan 26, 2024 11:45 (IST)
kartavya Path: गणतंत्र दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी
Jan 26, 2024 11:44 (IST)
Republic Day Parade: परेड में मध्य प्रदेश की झांकी
Jan 26, 2024 11:42 (IST)
75 Republic Day: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी
Jan 26, 2024 11:41 (IST)
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड में अरुणाचल प्रदेश की झांकी
Jan 26, 2024 11:39 (IST)
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महिला टुकड़ी
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महिला टुकड़ी ने शुक्रवार को पहली बार यहां गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की झांकी में महिला अधिकारियों की शक्ति, अनुशासन और दृढ़संकल्प को प्रदर्शित किया गया. इसने उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाया जो सीमाओं से परे फैली हुई है, जिसमें भारत के साथ-साथ विदेशों में संघर्ष क्षेत्रों में रोगियों की देखभाल, रसद पहुंचाना, हताहतों को निकालना और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल शामिल हैं.
Jan 26, 2024 11:29 (IST)
kartavya Path: कर्तव्य पथ पर DRDO की झांकी...
Jan 26, 2024 11:23 (IST)
75 Republic Day: बहादुरी एवं बलिदान को प्रदर्शित करती झांकी
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर निकली एक झांकी में सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को दर्शाया गया. यह झांकी 'राष्ट्र निर्माण: पहले भी, अब भी, आगे भी और हमेशा' की विषय वस्तु पर आधारित थी. कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह संबंधी आधिकारिक पुस्तिका में झांकी के बारे में बताया गया कि इसके आगे के हिस्से में सशस्त्र बलों के कर्मियों के जीवन के उस प्रमुख चरण को दर्शाया गया जब उन्होंने ''हमारे देश की बहादुरी से हर कीमत पर रक्षा की.''
Jan 26, 2024 11:21 (IST)
Republic Day Parade: भारतीय नौसेना की झांकी...
Jan 26, 2024 11:16 (IST)
Jan 26, 2024 11:15 (IST)
Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी...
Jan 26, 2024 11:07 (IST)
kartavya Path: गणतंत्र दिवस परेड में ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी...
Jan 26, 2024 11:06 (IST)
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी
Jan 26, 2024 11:05 (IST)
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने 'ध्वज' फॉर्मेशन
Jan 26, 2024 11:01 (IST)
Republic Day 2024: दुनिया के एकमात्र सेवारत घुड़सवार दल
दुनिया की एकमात्र घुड़सवार (कैवेलरी) रेजीमेंट ने आज कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई की. सेना के 61वें घुड़सवार दस्ते का नेतृत्व मेजर यशदीप अहलावत कर रहे हैं. 1953 में स्थापित, 61 कैवेलरी दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार दस्ता है, जिसमें सभी 'स्टेट हॉर्स्ड कैवेलरी यूनिट' शामिल हैं. इसके बाद 11 मैकेनाइज्ड कॉलम, 12 मार्चिंग टुकड़ियां और आर्मी एविएशन कोर के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर की सलामी उड़ान होगी.

Jan 26, 2024 10:58 (IST)
Jan 26, 2024 10:54 (IST)
Republic Day: 21 तोपों की सलामी...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई.
Jan 26, 2024 10:49 (IST)
देश वादों के बजाय ठोस प्रगति की राह पर चले तो बेहतर- मायावती
बसपा की अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सरकार को सलाह दी कि देश दावों एवं वादों के बजाय ठोस प्रगति की राह पर चले तो बेहतर होगा.

Jan 26, 2024 10:41 (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने किया का स्वागत...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने कर्तव्य पथ पहुंचे. दी गई 21 तोफे की सलामी. प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया.

Jan 26, 2024 10:35 (IST)
Republic Day Parade: प्रधानमंत्री मोदी ने किया उपराष्ट्रपति का स्‍वागत
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया.
Jan 26, 2024 10:27 (IST)
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए राष्‍ट्रपति भवन से निकलीं
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए राष्‍ट्रपति भवन से निकल चुकी हैं. उनके साथ मुख्‍य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल हैं.  

Jan 26, 2024 10:25 (IST)
Republic Day Parade: पीएम मोदी पहुंचे...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. 

Jan 26, 2024 10:14 (IST)
वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे. यहां उन्‍होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. कोहरे के बीच कर्तव्‍य पथ पर लोगों की भीड़ उमड़ी है.

Jan 26, 2024 10:02 (IST)
75 Republic Day: 'स्वराज्य' को सुराज्‍य में परिवर्तित करें... गडकरी
Jan 26, 2024 09:59 (IST)
संवैधानिक आदर्श के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध रहें...केरल के राज्यपाल
Jan 26, 2024 09:56 (IST)
Republic Day Parade देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी
कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच कर्तव्‍य पथ पर गणमंत्र दिवस की परेड देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुछ देर में समारोह स्‍थल पर पहुंचने वाले हैं. 

Jan 26, 2024 09:43 (IST)
Republic Day: तमिलनाडु के राज्यपाल रवि ने राष्ट्रध्वज फहराया
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शुक्रवार को यहां राष्ट्रध्वज फहराया और इस अवसर पर सशस्त्र बलों एवं राज्य पुलिस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया एवं तमिल गौरव को दर्शाने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
Jan 26, 2024 09:38 (IST)
75 Republic Day: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Jan 26, 2024 09:36 (IST)
Republic Day: CM पुष्कर सिंह धामी ने लाल बाग मैदान में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Jan 26, 2024 09:34 (IST)
Republic Day 2024: CM योगी ने लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया...
Jan 26, 2024 09:32 (IST)
75 Republic Day: मणिपुर के इंफाल में गणतंत्र दिवस समारोह
Jan 26, 2024 09:31 (IST)
बिहार CM नीतीश ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Jan 26, 2024 09:29 (IST)
Republic Day 2024: भारत के लोगों की शक्ति अनंत- मोहन भागवत
Jan 26, 2024 08:56 (IST)
Republic Day: हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं
Jan 26, 2024 08:42 (IST)
75 Republic Day पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम
Jan 26, 2024 08:40 (IST)
Republic Day: माई डियर फ्रेंड नरेंद्र मोदी... इमैनुअल मैक्रों
Jan 26, 2024 08:37 (IST)
Republic Day 2024: संविधान के प्रति समर्पित और गर्वित होने का अवसर: पुष्‍कर सिंह धामी
Jan 26, 2024 08:34 (IST)
Republic Day 2024: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Jan 26, 2024 08:30 (IST)
75 Republic Day: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनसे संविधान में निहित सिद्धांतों के प्रति स्वयं को पुन: प्रतिबद्ध करने का संकल्प लेने व समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया.
Jan 26, 2024 08:21 (IST)
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर गूगल का विशेष डूडल
सर्च इंजन गूगल ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष डूडल जारी किया है, जिसमें देश की एनालॉग टेलीविजन से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया है. डूडल एक प्रकार के रेखाचित्र होते हैं जिनमें सरल तरीके से बड़े से बड़े घटनाक्रम या विषयों को दर्शाया जाता है.
Jan 26, 2024 08:11 (IST)
Republic Day 2024: रक्षा मंत्री का भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवसियों को शुभकामनाएं दीं और भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करने का उनसे आह्वान किया.
Jan 26, 2024 08:07 (IST)
Republic Day 2024: फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते...
परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभालेंगे. कर्तव्य पथ फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते के मार्च पास्ट का भी गवाह बनेगा.  परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल होंगी.
Jan 26, 2024 08:01 (IST)
गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- PM मोदी
Jan 26, 2024 07:57 (IST)
Republic Day Parade: तीनों सेवाओं का महिला दस्ता
सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा. तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में पहली बार शामिल होगा. ऐसा पहली बार होगा जब पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकार शंख, नादस्वरम और नगाड़ा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाकर करेंगी.
Jan 26, 2024 07:55 (IST)
75 Republic Day: 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न
भारत राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान अपनी सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन करेगा. देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा.

Jan 26, 2024 07:41 (IST)
Republic Day Parade: कर्तव्‍यपथ पर परेड देखने पहुंच रहे लोग
Jan 26, 2024 07:20 (IST)
Republic Day: तिरंगे के रंग की रौशनी से नहाए रेलवे स्‍टेशन...
Jan 26, 2024 07:16 (IST)
Republic Day 2024: कर्तव्‍यपथ पर कैसा है सुरक्षा का इंतजाम?
Jan 26, 2024 07:11 (IST)
महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग को तिरंगे के रंग से सजाया...
Jan 26, 2024 07:09 (IST)
जम्मू-कश्मीर का भीमगढ़ किला तिरंगे की रोशनी से जगमगाया
Jan 26, 2024 07:04 (IST)
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4:00 बजे से शुरू
Jan 26, 2024 07:03 (IST)
Republic Day 2024: पद्मश्री से सम्मानित 34 गुमनाम नायक...
हस्ती कन्या के नाम से मशहूर भारत की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू, मिजोरम का सबसे बड़ा अनाथालय चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा और प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज उन 34 गुमनाम नायकों में शामिल हैं, जिन्हें बृहस्पतिवार को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई.
Jan 26, 2024 07:03 (IST)
75 Republic Day: सशस्त्र बल कर्मियों के लिए 80 वीरता पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छह कीर्ति चक्र और 16 शौर्य चक्र सहित 80 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दे दी. छह कीर्ति चक्र में से तीन को मरणोपरांत और 16 शौर्य चक्र में से दो को मरणोपरांत प्रदान किये जाने की घोषणा की गई.
Topics mentioned in this article