श्रीराम और सीता को दान किए ढाई करोड़ के गहने, तेलंगाना के कांग्रेस नेता की खास रामनवमी पूजा

Telangana News: भगवान राम और सीता को सोने-चांदी से बने आभूषण भेंट करने से पहले उसकी खास पूजा की गई थी. ये पूजा राम नगर स्थित कांग्रेस नेता जग्गा रेड्डी के आवास पर हुई. इसके लिए विशेष अनुष्ठान रखा गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कांग्रेस नेता की खास रामनवमी पूजा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देशभर में रामनवमी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु भगवान राम का पूजन कर रहे हैं
  • तेलंगाना में टी. जग्गा रेड्डी ने भगवान राम और माता सीता को करोड़ों के सोने-चांदी के आभूषण भेंट किए
  • राम-सीता को भेंट किए गए आभूषणों का वजन ढाई किलो के करीब है, जिसमें मुकुट, हार, कमरबंद और धनुष-बाण शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सांगारेड्डी:

देशभर में रामनवमी की धूम है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में रामजन्मोत्सव मना रहे हैं. सिर्फ अयोध्या ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी भगवान राम का पूजन किया जा रहा है. भक्त अपने आराध्य को भेंट दे रहे हैं. राम के लिए लोगों के मन में किस कदर आदर और भक्ति है, इसका अंदाजा अयोध्या में जुटने वाली भीड़ से लगाया जा सकता है. राम जन-जन के मन में बसे हुए हैं. तेलंगाना के सांगारेड्डी से भी भक्ति का कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला. टीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और सीनियर कांग्रेस नेता टी. जग्गा रेड्डी ने बहुत ही खास अंदाज में रामनवमी मनाई. उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर भगवान राम और माता सीता को 2.5 करोड़ रुपये के सोने और चांदी से बने खास आभूषण भेंट किए.

राम-सीता को भेंट किए करोड़ों के आभूषण

भागवान राम और मां सीता को भेंट किए गए सोने के गहने का वजन 2.25 किलो है. जिनमें मुकुट, हार, कमरबंद, धनुष-बाण, शंख, चक्र और दूसरे खास गहने शामिल हैं. इन गहनों में देवी सीता के लिए मंगलसूत्र और कमल-हथेली  आभूषण के साथ ही भगवान राम के लिए प्रतीकात्मक बाण धारण करने वाला हाथ जैसे विशेष आभूषण भी शामिल हैं. 

ये भी पढे़ं- Ram Navami 2026: राम मंदिर, महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ सहित 5 प्रमुख मंदिरों में VIP दर्शन और आरती का पूरा प्लान

सोने-चांदी से बने ढाई किलो गहने भगवान को चढ़ाए

इसके अलावा 10 किलो चांदी का इस्तेमाल आदिशेष और एक औपचारिक कल्याण पीठ बनाने में किया गया है. भगवान राम और सीता को ये आभूषण भेंट करने से पहले उसकी खास पूजा की गई थी. ये पूजा राम नगर स्थित जग्गा रेड्डी के आवास पर हुई. इसके लिए विशेष अनुष्ठान रखा गया था. इस दौरान सबसे पहले इन आभूषणों की प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद एक भव्य जुलूस निकाला गया.  मंदिर में हवन आहूति भी दी गई. यहीं पर देवी-देवताओं को ये आभूषणों भेंट किए गए. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ashok Kharat Nashik Case: अशोक खरात पर ममता कुलकर्णी के चौंकाने वाले खुलासे