सियासत का अनोखा संयोग, MVA से 'दादा' तो महायुति से 'पोता' पहुंचेगा राज्यसभा, उम्र का भी चौंकाने वाला रिकॉर्ड

राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र से पवार परिवार के दो सदस्य- शरद पवार और पार्थ पवार एक साथ संसद पहुंचने की तैयारी में हैं. ये संभवतः पहला मौका होगा, जब दादा और पोता एकसाथ सदन में बैठेंगे. उम्र के अंतर के लिहाज से भी दोनों दिलचस्प अध्याय लिखेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव में शरद पवार और उनके पोते पार्थ पवार एक साथ संसद पहुंचने की संभावना है
  • पार्थ पवार की मां सुनेत्रा पवार अभी भी राज्यसभा सदस्य हैं, जिससे परिवार के 4 सदस्य संसद में हो सकते हैं
  • महाराष्ट्र में सात राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसमें महायुति और एमवीए के बीच मुकाबला होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राज्यसभा चुनाव में इस बार महाराष्ट्र से दिलचस्प नजारा दिखने वाला है. राज्य के प्रभावशाली पवार परिवार के दो सदस्य एक ही साथ राज्यसभा पहुंचने की तैयारी में हैं. वरिष्ठ नेता शरद पवार और उनके भतीजे दिवंगत अजित पवार के बेटे पार्थ पवार प्रतिद्वंद्वी खेमों से चुनाव मैदान में हैं. दोनों का ही जीतना लगभग तय लग रहा है. ऐसे में ये पहला मौका होगा, जब शरद पवार और उनके पोते पार्थ एकसाथ संसद में होंगे. उम्र के अंतर के लिहाज से भी पहली और तीसरी पीढ़ी के दोनों नेता एक दिलचस्प पारिवारिक अध्याय लिखेंगे. 

एक ही परिवार के 4 सदस्य संसद में?

दिलचस्प बात यह है कि पार्थ की मां सुनेत्रा पवार अभी तक राज्यसभा की सदस्य हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. शरद पवार और पार्थ पवार के राज्यसभा पहुंचने से ये अनोखा रिकॉर्ड होगा, जब एक ही परिवार के 4 सदस्य संसद में होंगे, अगर सुनेत्रा ने इस्तीफा नहीं दिया तो. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले पहले से लोकसभा सांसद हैं. पार्थ के पिता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार के 28 जनवरी को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन के बाद सुनेत्रा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं. 

देखें- कौन हैं अनुराग शर्मा, जिन्हें कांग्रेस ने हिमाचल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार?

महाराष्ट्र में 7 सीटों पर होने हैं चुनाव

महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटों पर चुनाव होने हैं. महायुति की छह सीट पर जीत हो सकती है. इनमें से बीजेपी आराम से तीन सीटें जीत सकती है और चौथी सीट के लिए जोर लगा सकती है. शिवसेना एक सीट जीत सकती है और उसके बाद उसके पास अतिरिक्त वोट होंगे. एनसीपी भी एक सदस्य का चुनाव सुनिश्चित कर सकती है. महाराष्ट्र में एमवीए का संयुक्त संख्या बल राज्य से राज्यसभा के एक उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कर सकता है, बशर्ते क्रॉस वोटिंग ना हो.

अलग-अलग पाले में बैठेंगे दादा-पोता

शरद पवार एनसीपी (शरद पवार) के प्रमुख हैं, जबकि पार्थ को सत्ताधारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने उम्मीदवार बनाया है. चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके शरद पवार केंद्र में रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री भी रहे हैं. आगामी राज्यसभा चुनाव में वह विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे हैं. पार्थ की मां सुनेत्रा पवार को 2024 के लोकसभा चुनाव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बारामती में हराया था. बाद में सुनेत्रा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं.पार्थ ने इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में मावल से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे. 

देखें- TMC की राज्यसभा उम्मीदवार कोयल मल्लिक कितनी पढ़ी-लिखी हैं? ऐसा रहा पूरा करियर

उम्र का सबसे बड़ा अंतर

एक दिलचस्प आंकड़ा उम्र को लेकर भी है. शरद पवार 85 साल के हैं और पार्थ की उम्र 35 साल है. इस तरह दोनों के बीच 50 साल का अंतर है. भारतीय संसद के किसी भी सदन लोकसभा या राज्यसभा में एक ही परिवार के दो सदस्यों के बीच उम्र का इतना बड़ा अंतर पहले कभी नहीं देखा गया. खुद शरद पवार और बेटी सुप्रिया सुले के बीच 28 साल का अंतर है. 

पहले भी बनी हैं फैमिली जोड़ियां

एक फैक्ट ये भी है कि संसद में ये संभवतः पहला मौका होगा, जब दादा और पोते (तीसरी पीढ़ी) की जोड़ी एकसाथ सदन में बैठेगी. संसद में पिता–पुत्र, मां–बेटे या भाई–बहन की जोड़ियां तो कई बार एक साथ रही हैं. एकसाथ संसद में बैठने वाले मां-बेटे या पिता-पुत्र की उम्र के अंतर को देखें तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच उम्र का फासला 23 साल का है. वहीं मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच यह अंतर 34 साल का था. इसी तरह मेनका गांधी और वरुण गांधी के बीच 24 साल का फर्क है. पी. चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम भी संसद के दोनों सदनों में अलग अलग बैठते हैं और उनकी उम्र में 26 साल का अंतर है.

Advertisement

ये भी देखें- नीतीश कुमार का हैप्पी रहना बीजेपी के लिए क्यों है जरूरी, पढ़ लीजिए Inside Story

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War: जिन्होंने की थी युद्ध की भविष्यवाणी वही आचार्य NDTV पर लाइव | Sucherita Kukreti